Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, यहां से फटाफट करें Apply

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 24,752 सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sep 12, 2026, 11:33 IST
Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026
Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर 24,752 सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुक हैं, जिसकी अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। 

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 - हाइलाइट्स

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में जूनियर एसोसिएट रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकती है।  

विवरण 
जानकारी 
विभाग का नाम 
राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग
पद का नाम 
सफाई कर्मचारी
रिक्त पदों की संख्या 
24,752 
विज्ञापन संख्या 
01/2026
नोटिफिकेशन 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
15 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
28 सितंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
lsg.rajasthan.gov.in

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

राजस्थान सफाई कर्मचारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक  

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास राजस्थान का डोमिसाइल होने के साथ सफाई कर्मचारी के रूप में 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज 400 से 600 रुपये हैं।

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि ऊपर टेबल में दिया गया है। 

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक SSO Portalsso.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें (यदि आईडी नहीं है, तो 'Register' विकल्प पर क्लिक करके जन आधार या आधार के माध्यम से नई आईडी बना लें)। 

  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर मौजूद 'Citizen Apps (G2C)' सेक्शन में जाएं और वहां से 'Recruitment Portal' का चयन करें। 

  • रिक्रूटमेंट पोर्टल पर आपको "Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026" (Advt. No. 01/2026) का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी (व्यक्तिगत विवरण, OTR विवरण और अनुभव से जुड़ी जानकारी) सावधानीपूर्वक भरें। 

  • पोर्टल के निर्देशों के अनुसार अपनी लाइव फोटो कैप्चर करें और आवश्यक दस्तावेजों (जैसे हस्ताक्षर आदि) को निर्धारित साइज में अपलोड करें। 

  • अपनी पसंद का केवल एक नगरीय निकाय (Urban Local Body) सावधानीपूर्वक चुनें, क्योंकि एक से अधिक निकायों पर आवेदन करने पर फॉर्म अस्वीकार हो सकता है। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद Application ID प्राप्त होगी। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट (Hard Copy) निकालकर सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates