Rajasthan SET Application Form 2026: राजस्थान SET ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, फौरन करें uok.ac.in अप्लाई

Rajasthan SET Application Form 2026: राजस्थान SET ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (15 जुलाई) समाप्त होने जा रही है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Jul 15, 2026, 11:54 IST
Rajasthan SET Application Form 2026
Rajasthan SET Application Form 2026

Rajasthan SET Application Form 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त होने जा रही है। यह आवेदन 6 सितंबर को आयोजित होने जा रही शिक्षक भर्ती के लिए मांगे जा रहे हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्र कैंडिडेट्स को सिलेक्ट किया जाता है। जिसमें 35 विभिन्न विषयों के ज्ञान का परीक्षण शामिल है। आवेदन पूरी तरीके से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे आज 15 जुलाई तक एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। 

Rajasthan State Eligibility Test SET Online Form 2026

राजस्थान एसईटी पात्रता 2026 के नियमों के अनुसार, मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए 55% अंक होने चाहिए। वहीं एससी, एसटी, EWS और दिव्यांग वर्ग के लिए 50% अंक आवश्यक माने जाते हैं। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से Application Form भर सकते हैं। 

Related Stories

राजस्थान SET ऑनलाइन फॉर्म

Rajasthan SET Application Form 2026 Official website

राजस्थान एसईटी ऑनलाइन फॉर्म उम्मीदवार uok.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में भर्ती से जुड़ी हाइलाइट्स नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026)
संचालन प्राधिकरण
कोटा विश्वविद्यालय, कोटा
उद्देश्य
सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता
कुल विषय
35 विषय
आवेदन करने की तिथि
14 जून, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
15 जुलाई 2026 (अंतिम तिथि)
परीक्षा मोड
वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न
आयु सीमा 
कोई आयु सीमा नहीं है
आधिकारिक वेबसाइट
www.uok.ac.in

Rajasthan SET Exam 2026 Application Form Fees: आवेदन शुल्क 

राजस्थान एसईटी एग्जाम एप्लिकेशन फॉर्म 2026 अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से नोटिफिकेशन के साथ-साथ Rajasthan SET Syllabus 2026 भी जारी किया गया है। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा देने की ऊपरी आयु सीमा में या प्रयासों की संख्यां में कोई प्रतिबंध नहीं है। 

कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क नीचे दिए गए टेबल में देखें:

वर्ग 
आवेदन शुल्क
राजस्थान के सामान्य/एसबीसी/ओबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों के उम्मीदवार
1500 रुपये
राजस्थान राज्य के ईडब्ल्यूएस / एसबीसी / ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) 
1200 रुपये
राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और सभी दिव्यांग  
750 रुपये

नोट: उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान करने से पहले अपनी योग्यता की जांच अवश्य करनी चाहिए। यह सिलेक्शन यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की गई ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर आधारित है।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।