RITES Apprentice Recruitment 2026: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस के कुल 281 पदों को भरा जाएगा। सरकारी क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RITES Apprentice Recruitment 2026 Application Form
राइट्स भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से लास्ट डेट से पहले एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसी के साथ मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना भी जरूरी है।
Related Stories
|
राइट्स अप्रेंटिस भर्ती 2026
|
RITES Apprentice Recruitment 2026: भर्ती विवरण
RITES लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 281 रिक्तियों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के 125 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन इंजीनियरिंग) के 43 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 62 पद और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 51 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित विषय में बीई, बीटेक या निर्धारित स्नातक डिग्री होनी चाहिए। नॉन इंजीनियरिंग पदों के लिए बीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी और बीसीए जैसी डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा तथा ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
आयु सीमा और स्टाइपेंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 5 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा के संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 10,560 रुपये से लेकर 15,650 रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
RITES अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले RITES की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. ग्रेजुएट और डिप्लोमा उम्मीदवार NATS पोर्टल तथा आईटीआई उम्मीदवार NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
3. इसके बाद RITES के अप्रेंटिस आवेदन फॉर्म को खोलें।
4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।
6. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
