RRB NTPC Graduate Notification 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट 3400 से अधिक पदों के लिए शॉर्ट नोटिस जारी, जानें डिटेल्स

RRB NTPC Graduate Notification 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 26 सितंबर 2026 को एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के कुल 3400 रिक्त पदों की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 08 अक्टूबर 2026 से 06 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथ के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Sep 26, 2026, 17:06 IST
RRB NTPC Graduate Notification 2026
RRB NTPC Graduate Notification 2026

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर दिनांक 26 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत रेल मंत्रालय के अंतर्गत नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट्स) कुल 3400 रिक्त पदों की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिस के तहत स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट सहित अन्य पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 08 अक्टूबर 2026 से 06 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथ के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Notice 2026 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए शॉर्ट नोटिस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। 

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Application- हाइलाइट्स 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के चयन में सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
मंत्रालय 
रेलवे मंत्रालय 
विज्ञापन संख्या 
06/2026
पद का नाम 
नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट्स)
रिक्त पदों की संख्या 
3,477
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
08 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
06 नवंबर 2026
आवेदन मोड 
ऑनलाइन 
चयन के चरण 
सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrbapply.gov.in

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी डिटेल्स की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में मिलेगी। नोटिफिकेशन जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके लिए वेबसाइट समय-समय पर देखते रहने की सलाह दी जाती है। 

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट्स पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए 'Apply' विकल्प पर क्लिक करें और फिर 'Create an Account' पर जाएं (यदि आपने पहले से खाता नहीं बनाया है)

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates