RRB Paramedical Admit Card 2026 जारी, rrb.indianrailways.gov.in से करें डाउनलोड

RRB Paramedical Admit Card 2026 Out: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने CEN 05/2026 के अंदर 590 पैरामेडिकल पोस्ट के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं, जिन्हें छात्र एग्जाम से 4 दिन पहले rrb.indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 23 और 25 नवंबर को होने वाले इस एग्जाम के लिए टाइम पर हॉल टिकट और आधार बायोमेट्रिक से जुड़े नियम जरूर जांच लें।

Nov 19, 2026, 10:14 IST
RRB Paramedical Admit Card 2026 Out
RRB Paramedical Admit Card 2026 Out

RRB CEN 05/2026 Admit Card Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने केंद्रीयकृत रोजगार नोटिस नंबर CEN 05/2026 के अंदर आयोजित होने वाली आरआरबी पैरामेडिकल कैटेगरी भर्ती एग्जाम 2026 (RRB Paramedical Categories Recruitment Exam 2026) के एडमिट कार्ड को ऑफिशियल जारी कर दिए गए हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट, हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर और ईसीजी टेक्निशियन सहित कुल 590 खाली पोस्ट को भरा जाना है। बोर्ड द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, यह कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) 23 नवंबर और 25 नवंबर 2026 को देश भर के अलग-अलग सेंटर में आयोजित किए जाएंगे। 

RRB Paramedical Exam 2026 और Admit Card की डिटेल्स 

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती एग्जाम 2026 और एडमिट कार्ड से जुड़ी इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारे में यहां से जानें। 

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स
आयोजन संस्था 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB), रेल मंत्रालय
नोटिस नंबर
CEN 05/2026
पोस्ट का नाम
नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट (365 पद), हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैब असिस्टेंट व अन्य
कुल खाली पोस्ट 
590 पोस्ट 
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की डेट 
13 / 14 नवंबर 2026 (जारी हो चुकी है)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट
• 23 नवंबर के एग्जाम के लिए: 19 नवंबर 2026 से
• 25 नवंबर  के एग्जाम के लिए: 21 नवंबर 2026 से
एग्जाम की डेट (CBT Exam Dates)
23 नवंबर और 25 नवंबर 2026
सेलेक्शन प्रोसेस 
कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जाम 
ऑफिशियल वेबसाइट
rrb.indianrailways.gov.in और संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट्स

RRB Paramedical Admit Card 2026 Direct Link 

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्र एग्जाम के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।  

RRB पैरामेडिकल भर्ती एग्जाम 2026 Admit Card 2026 - यहां क्लिक करें 

कब किसका एडमिट कार्ड होगा डाउनलोड?

रेलवे भर्ती बोर्ड के ऑफिशियल नियमों के अनुसार, ई-कॉल लेटर सभी छात्रों के लिए एक साथ जारी नहीं किए जाते हैं, बल्कि यह आपकी अलॉटेड एग्जाम डेट से ठीक 4 दिन पहले एक्टिव होता है।

  • जिन छात्रों के एग्जाम 23 नवंबर 2026 को निर्धारित किए गए है, वे आज 19 नवंबर 2026 से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • वहीं, जिन छात्रों का एग्जाम 25 नवंबर 2026 को है, उनके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 21 नवंबर 2026 को एक्टिव किया जाएगा।
  • इससे पहले जारी की गई एग्जाम सिटी स्लिप केवल एग्जाम शहर और डेट्स की जानकारी देने के लिए थी। एग्जाम सेंटर में एडमिशन के लिए मुख्य ई-कॉल लेटर (Admit Card) का प्रिंटआउट ले जाना जरूरी है।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।