RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। रोजगार समाचार की ओर से अधिसूचना 12 सितंबर, 2026 को जारी की गई। ऑनलाइन आवेदन लिंक 14 अक्टूबर, 2026 (11.59) तक एक्टिव रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वे जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए वे निर्धारित चिकित्सा मानकों को पूरा करते हों। जो कैंडिडेट चयनित पदों के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं पाए जाते हैं, उन्हें कोई वैकल्पिक नियुक्ति नहीं दी जाएगी।
आवेदन लिंक
विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन पूरा करने वाले कैंडिडेट फॉर्म में करेक्शन भी कर सकेंगे। जिसकी अंतिम तिथि 17 से 26 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
|
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026
|
हाइलाइट्स
आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल के कुल 590 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें नर्सिंग अधीक्षक, डाईलायसिस टेक्निशियन, ऑडियोलॉजिस्ट सहित पोस्ट शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:
|
भर्ती का नाम
|
पैरामेडिकल
|
|
भर्ती प्राधिकरण
|
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
|
|
विज्ञापन संख्या
|
05/2026
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
590
|
|
आवेदन की अंतिम तिथि
|
14 अक्टूबर, 2026 (11.59) तक
|
|
संशोधन शुल्क
|
17 से 26 अक्टूबर, 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
rrb.indianrailways.gov.in
|
रिक्त पदों की संख्या
नीचे दी गई टेबल में उल्लेखित पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से आवेदन कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट या क्षेत्रिय वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 पर जाएं।
स्टेप 3 फॉर्म भरने के लिए मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4 जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करें।
RRB Paramedical Salary 2026: Check Post-wise Pay Scale, In-Hand Salary, Allowances & Perks Here
