RRC NWR Level 1 Result 2026: आरआरसी जयपुर लेवल 1 रिजल्ट जारी, डीवी के लिए 1375 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

RRC NWR Level 1 Result 2026: आरआरसी लेवल 1 CEN 08/2024 डीवी और चिकित्सा जांच परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 5, 2026, 13:38 IST

RRC NWR Level 1 Result 2026: भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना संख्या 08/2024 के अंतर्गत डीवी और चिकित्सा जांच परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न चरणों में आयोजित की सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट 1 जुलाई को जारी किया था। परीक्षा के आधार पर कुल 2373 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पीईटी परीक्षा 29 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित की गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीबीटी के आधार पर PwBD, ExSM, CCAA उम्मीदवारों को पीईटी में सफल घोषित किया। बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। 

RRC Jaipur NWR Level 1 Result 2026: रिजल्ट जारी 

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। रेलवे ने कुल 1375 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। 

Related Stories

RRC NWR Level 1 Result 2026 Download link 

चयनित उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपनी लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के Roll.no शामिल हैं। 

आरआरसी लेवल 1 रिजल्ट 2026 

RRC Jaipur NWR Level 1 Cut off 2026: कैटेगरी वाइज कट ऑफ

जनरल, एससी, एसटी और ओबीसी सभी कैटेगरी की कट ऑफ लिस्ट नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

श्रेणी
UR
SC
ST
OBC
EWS
कट ऑफ
81.33333
73.76253
73.35679
--
74.36515
Ex-SM
40.24739
30.87274
34.42558
30.0481
49.94564
CCAA
48.64113
48.83045
48.82351
48.759
49.5309
MD
44.21626
--
35.72555
29.8088
--
HI
40.80593
42.49908
41.44124
40.71524
41.10338
VI
71.93105
59.89181
67.12504
59.01877
61.86618
LD
56.62833
58.06067
60.75461
56.43204
--


डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए डीवी और मेडिकल टेस्ट का आयोजन 15 से 20 दिन बाद किए जाने की संभावना है। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि डीवी के लिए ई कॉल लेटर ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।