RSSB Direct Recruitment of Driver 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ड्राइवर ट्रेड टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। ट्रेड टेस्ट 13 जुलाई, 2026 से आयोजित होने जा रहा है। शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। शेड्यूल में जिला का नाम, उम्मीदवारों के रोल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम, ट्रेड टेस्ट डेट आदि शामिल हैं।
Rajasthan Driver Trade Test Phase II: शेड्यूल जारी
आरएसएसबी की ओर से जारी की गई लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो स्किल टेस्ट क्वालिफाई कर चुके हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2756 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर, 2025 को किया गया था। ट्रेड टेस्ट में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
Related Stories
RSMSSB Direct Recruitment of Driver 2026: हाइलाइट्स
राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से पूरा किया जाता है। ट्रेड टेस्ट फेज 2 से जुड़े हाइलाइट्स आप नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।
|
परीक्षा संचालन प्राधिकरण
|
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RSSB)
|
|
पोस्ट
|
ड्राइवर
|
|
रिक्तियां
|
2756
|
|
आवेदन का तरीका
|
ऑनलाइन
|
|
ट्रेड टेस्ट फेज 2
|
7 जुलाई, 2026 जारी
|
|
चयन प्रक्रिया
|
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
https://rssb.rajasthan.gov.in/
|
RSMSSB Driver 2026 Trade Test Phase 2: रोल नंबर वाइज शेड्यूल
राजस्थान ड्राइवर ट्रेड टेस्ट फेज 2 का शेड्यूल आज 7 जुलाई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें उ्म्मीदवारों के रोल नंबर, सेंटर का नाम, रिपोर्टिंग का समय सहित डिटेल्स शामिल हैं। उम्मीदवार ट्रेड टेस्ट फेज 2 का पूरा शेड्यूल पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें - राजस्थान ड्राइवर ट्रेड टेस्ट फेज 2 शेड्यूल 2026
