RSSB CET Graduation Level Notification 2026: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल नोटिफिकेशन जारी, 4 जुलाई से करें आवेदन

RSSB CET Graduation Level Notification 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीईटी ग्रेजुएट लेवल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार लेख में दी डिटेल्स को ध्यान से पढ़कर 4 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। 

Jul 2, 2026, 12:23 IST
RSSB CET Graduation Level Notification 2026
RSSB CET Graduation Level Notification 2026

RSSB CET Notification 2026: आरएसएसबी की ओर से सीईटी (Graduation Level) का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्लाटून कमांडर, पटवारी, कनिष्ठ लेखपाल, तहसील राजस्व लेखाकार, महिला पर्यवेक्षक आदि पदों को भरा जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार (Online Application Form) 4 जुलाई, 2026 से भर सकते हैं। समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) के लिए भर्ती तय नियमों के अनुसार की जाएगी। CET परीक्षा में शामिल होने से उम्मीदवारों को नौकरी की गारंटी नहीं मिल जाती। बल्कि लिखित परीक्षा के साथ - साथ इंटरव्यू में शामिल होना अनिवार्य होता । 

RSMSSB CET Graduation Level Notification PDF

इस भर्ती अभियान का हिस्सा बनने के लिए CET स्कोर तीन वर्ष के लिए मान्य रहेगा। विभागीय नियमों और परीक्षा प्रणाली के अनुसार भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उम्मीदवारों का चयन श्रेणीवार रिक्त पदों के तहत किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास समान पात्रता परीक्षा में अपना स्कोर सुधारने का अवसर होगा। आरएसएसबी की ओर से भर्ती से संबंधित सभी डिटेल्स नोटिफिकेशन में दी गई हैं, अधिसूचना 2 जुलाई, 2026 को जारी की गई । आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को नीचे दिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

Related Stories

RSSB सीईटी ग्रेजुएशन लेवल नोटिफिकेशन 2026

Rajasthan CET Graduation Level Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या 

समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) में उल्लेखित किसी भी पद पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु, अनुभव आदि डिटेल्स वही होनी चाहिए जो पात्रता को पूरी करती हो। उम्मीदवार रिक्त पदों का विवरण नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती बोर्ड का नाम  
पद का नाम 
राजस्थान होम गार्ड अधीनस्थ सेवा 
प्लाटून कमांडर
राजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ सिंचाई सेवा 
पटवारी
राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा 
कनिष्ठ लेखपाल
राजस्थान राजस्व लेखा अधीनस्थ सेवा
तहसील राजस्व लेखाकार
राजस्व महिला अधिकारिता अधीनस्थ सेवा
महिला पर्यवेक्षक 
राजस्थान एकीकृत बाल विकास अधीनस्थ सेवा
पर्यवेक्षक 
राजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवा
उप-जेलर 
राजस्थान समाज कल्याण अधीनस्थ सेवा 
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड II
राजस्थान राजस्व (भू-अभिलेख, भू-प्रबंध एवं उपनिवेशन अधीनस्थ सेवा)
पटवारी 
राजस्थान पंचायती राज 
ग्राम विकास अधिकारी 
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) 
कनिष्ठ लेखाकार 
राजस्थान जनजाति क्षेत्रिय विकास राज्य एवं अधीनस्थ सेवा 
छात्रावास अधीक्षक (पुरुष/महिला) ग्रेड II

शैक्षणिक योग्यता - 

समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) के लिए स्नातक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। नियमों आरएसएसबी के नियमों के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले ही आवेदन का हिस्सा बन सकते हैं। 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीईटी की मुख्य परीक्षा के लिए विभागीय नियमों के अनुसार, शैक्षणिक योग्यताएं एवं आयु सीमा अलग से लागू रहेगी।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।