Rajasthan Computer Instructor Score Card 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर स्कोेरकार्ड आउट, यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Computer Instructor Scorecard 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान बेसिक और सीनियर कंप्यूटर स्ट्रक्टर का अब स्कोरकार्ड 2026 भी जारी कर दिया है। 04 नवंबर 2026 को रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स जारी किए गए थे। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स लॉग इन क्रेडेंशियल्स से स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 7, 2026, 10:03 IST
Rajasthan Computer Instructor Scorecard 2026
Rajasthan Computer Instructor Scorecard 2026

Rajasthan Computer Instructor Score Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अब 05 नवंबर को स्कोरकार्ड 2026 भी जारी कर दिया है। एक दिन पहले रिजल्ट और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 भी जारी की गई थी। राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर का एग्जाम  22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को हुआ था। आरएसएसबी बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी एग्जाम टाइप, एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड भर कर स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।        

RSSB Computer Instructor Score Card 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान बेसिक व सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आरएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3951 रिक्त पदों को भरना चाहता है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं। 

Related Stories

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम 
सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 
रिक्त पद 
3951 
विज्ञापन संख्या 
07/2026 
परीक्षा की तिथि 
22 अगस्त और 23 अगस्त 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
04 नवंबर 2026 
स्कोरकार्ड जारी होने की डेट
07 नवंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rssb.rajasthan.gov.in 

RSSB Computer Instructor Score Card 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

आरएसएसबी सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

RSSB Computer Instructor Score Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें। 

  • RSSB Computer Instructor Score Card 2026पर क्लिक करें।

  • एग्जाम टाइप, एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करें। 

  • स्कोेरकार्ड 2026 PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • स्कोेरकार्ड आरएसएसबी बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।