RSSB TBT Mock Test 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने छात्रों को टैबलेट-बेस्ड टेस्ट (TBT) प्रणाली से परिचित कराने के लिए एक नि:शुल्क ट्रायल या मॉक टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। यह मॉक टेस्ट छात्रों के लिए 6 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। बोर्ड यह कदम पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने और एग्जाम प्रणाली को अपनाने की दिशा में उठा रहा है।
इस ट्रायल में वॉलंटियर के रूप में शामिल होने के इच्छुक छात्र 1 अगस्त से ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।
RSSB TBT Mock Test 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स
RSSB TBT Mock Test छात्रों के लिए 6 अगस्त को दो शिफ्ट्स में आयोजित किए जा रहे है। साथ ही, छात्र शिफ्ट के साथ-साथ एग्जाम वेन्यू, ई-एडमिट कार्ड और गूगल फॉर्म से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
आयोजक संस्था
|
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
|
|
परीक्षण का प्रकार
|
टैबलेट-बेस्ड मॉक टेस्ट (TBT-cum-OMR Mode)
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
|
|
Google Form भरने की डेट
|
1 अगस्त से 3 अगस्त 2026
|
|
ई-एडमिट कार्ड भेजने की डेट
|
5 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक ईमेल पर)
|
|
मॉक टेस्ट की डेट
|
6 अगस्त 2026
|
|
एग्जाम वेन्यू
|
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खवास जी का बाग, दुर्गापुरा, जयपुर
|
|
एग्जाम की शिफ्ट्स
|
पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजेदूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे |
Various Recruitment 2026 : Schedule For TBT Exam(Mock Test) - यहां से पढ़े नोटिस
TBT मॉक टेस्ट के लिए आवेदन कैसे करें?
TBT मॉक टेस्ट यानी इस ट्रायल टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या बोर्ड के ऑफिशियल हैंडल पर जारी नोटिस देखें।
- बोर्ड द्वारा जारी किए गए गूगल फॉर्म लिंक (forms.gle/qo4V6iWtuUGLGfwt7) पर जाएं।
- अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और बुनियादी डिटेल्स भरकर फॉर्म को जमा करें।
- फिर, यदि आपकी सीट कन्फर्म होती है, तो 5 अगस्त की शाम 5 बजे तक आपकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर ई-एडमिट कार्ड भेज दिया जाएगा।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश और अपडेट्स
- पेपर लीक रोकने की नई पहल: डिजिटल और सुरक्षित परीक्षा तंत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोर्ड इस टैबलेट-कम-ओएमआर (TBT-cum-OMR) मॉडल का परीक्षण कर रहा है।
- सीमित सीटें: इस मॉक टेस्ट के लिए चयन एग्जाम सेंटर की कुल सीट क्षमता के आधार पर किया जाएगा।
- कोई यात्रा भत्ता नहीं: इस वॉलंटरी मॉक टेस्ट में शामिल होने वाले छात्रों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) या भुगतान नहीं दिया जाएगा।
- एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम: छात्रों को अपनी तय शिफ्ट से कम से कम डेढ़ घंटे (90 मिनट) पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना जरूरी है।
- जरूरी सामान: छात्रों को अपने साथ एक Original Photo ID और केवल नीला बॉलपॉइंट पेन लेकर जाना होगा।
