RSSB Teaching Associate Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा 2026 में एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा 13 नवंबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, कुल 445 उम्मीदवारों ने एक से अधिक विषयों में आवेदन किया है। इन उम्मीदवारों को प्रत्येक आवेदन के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। ऐसे उम्मीदवारों के लिए कॉमन पेपर-I (राजस्थान सामान्य ज्ञान) की परीक्षा में शामिल होने के लिए वैलिड रोल नंबर और परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।
RSSB Teaching Associate Exam 2026: 17 नवंबर को होगी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के अंतर्गत पेपर-I यानी राजस्थान का सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा 17 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एक से अधिक विषयों में आवेदन करने वाले 445 उम्मीदवारों को जारी किए गए सभी एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे। इन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए बोर्ड द्वारा जारी मान्य रोल नंबर और निर्धारित परीक्षा केंद्र की जानकारी देखनी होगी।
Related Stories
एक से अधिक विषयों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्देश
बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन किया है, उन्हें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा।
1. उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड द्वारा जारी मान्य रोल नंबर की सूची में अपना नाम और आवेदन संख्या चेक करें।
2. कॉमन पेपर-I की परीक्षा के लिए केवल मान्य रोल नंबर वाला एडमिट कार्ड ही लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
3. उम्मीदवारों को सूची में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा देनी होगी।
4. अमान्य रोल नंबर वाले एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
5. विषयवार पेपर-II की परीक्षा से संबंधित जानकारी बोर्ड द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
RSSB Teaching Associate Admit Card 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार वैलिड रोल नंबर की सूची देखने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 से संबंधित नवीनतम नोटिस पर क्लिक करें। अब एक से अधिक विषयों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी सूची डाउनलोड करें। इसमें अपना नाम और आवेदन संख्या खोजकर मान्य रोल नंबर तथा परीक्षा केंद्र की जानकारी चेक करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट और दिशा-निर्देश के लिए केवल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ही जाएं। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
Uttarakhand D.El.Ed Admit Card 2026: उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें
