RSSB Women Supervisor Final Answer Key 2026: राजस्थान महिला पर्यवेक्षक उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

RSSB Women Supervisor Final Answer Key 2026: आरएसएसबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान महिला सुपरवाइजर एग्जाम की फाइनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने मार्क्स की जांच कर सकते हैं। 

Nov 7, 2026, 12:34 IST
RSSB Women Supervisor Final Answer Key 2026
RSSB Women Supervisor Final Answer Key 2026

RSSB Mahila Supervisor Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 06 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आरएसएसबी महिला पर्यवेक्षक की फाइनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी दै। इसका एग्जाम 24 जुलाई 2026 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक सिंगल शिफ्ट ऑफलाइन ओएमआर मोड में हुआ था। 05 नवंबर को स्कोरकार्ड 2026 और एक दिन पहले रिजल्ट व कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 भी जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की 07 सितंबर 2026 को जारी की गई थी। 

राजस्थान महिला सुपरवाइजर की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

RSSB Women Supervisor Final Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक की फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है। 

Related Stories

राजस्थान महिल सुपरवाइजर आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक  

Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान महिल सुपरवाइजर का एग्जाम 24 जुलाई 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक आयोजित की गई थी। आरएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 72 रिक्त पदों को भरना चाहता है। बाकी जानकारी नीचे टेबल में हैं।

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम 
महिला सुपरवाइजर 
रिक्त पद 
72
परीक्षा की तिथि 
24 जुलाई 2026 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
04 नवंबर 2026 
स्कोरकार्ड जारी होने की डेट
05 नवंबर 2026 
फाइनल उत्तर कुंजी 
05 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
rssb.rajasthan.gov.in 

RSSB Women Supervisor Final Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?

आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Candidate Corner में Answer Key सेक्शन देखें। 

  • Supervisor (Woman) 2026 - Final Answer Key-4HJ3 पर क्लिक करें। 

  • उत्तर कुंजी की PDF ओपन हो जाएगी। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।