RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर नोटिफिकेशन जारी, पात्रतान मानदंड जानें

RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत मेडिकल ऑफिसर के कुल 600 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

Aug 14, 2026, 11:51 IST
RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर नोटिफिकेशन जारी
RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर नोटिफिकेशन जारी

RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत मेडिकल ऑफिसर (MO) के कुल 600 रिक्त पद भरे जाएंगे। संबंधित भर्ती राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत निकाली गई है। MBBS लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी किया गया है। अधिसूचना के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू की जा रही है। उम्मीदवार 13 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

RUHS Medical Officer Recruitment 2026 Notification PDF

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले जरूरी योग्यताएं और रजिस्ट्रेशन की समीक्षा जरूर कर लें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

Related Stories

RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 

भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं। 

भर्ती संगठन
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS)
विभाग का नाम
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय, राजस्थान सरकार
पोस्ट नाम
मेडिकल ऑफिसर (MO)
विज्ञापन संख्या
एफ-11()/ प्रवेश एवं भर्ती प्रकोष्ठ/ आरयूएचएस/ 2026/1173
पोस्ट
600
नोटिफिकेशन
13 अगस्त, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट
ruhsraj.org

RUHS Medical Officer Apply Online link: आवेदन लिंक 

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) की ओर से नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी किया गया। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू कर दी गई। इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 13 सितंबर तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है। 

RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 लिंक 

RUHS Medical Officer Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, RUHS Medical Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करे। 

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। 

स्टेप 4 एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 5 जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें। 

स्टेप 6 निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।