11 August School Closed News: कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते इन जिलों में 11 अगस्त को छुट्टी घोषित, देखें पूरी List

School Holiday 11 August 2026: आज यानी 11 अगस्त 2026 मंगलवार को भारी बारिश और कांवड़ यात्रा की तैयारियों के कारण कई जगह और जिलों में रास्ते और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया जा सकता है। छात्र यहां ले जानें स्कूल कहां-कहां बंद है, और कहां-कहां बंद हो सकते हैं। 

Aug 11, 2026, 01:17 IST
school holiday 11 august 2026 due rain and kanwar yatra
school holiday 11 august 2026 due rain and kanwar yatra

School Closed on 11 August 2026 Updates: सावन शिवरात्रि के पावन अवसर, कांवड़ यात्रा के भारी भीड़ प्रबंधन और देश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए विभिन्न राज्यों के जिला प्रशासनों ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। कांवड़ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड/ऑरेंज अलर्ट के कारण छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि 11 अगस्त को आपके क्षेत्र में स्कूल की छुट्टी है या नहीं, तो यहां राज्य के अनुसार और जिले के अनुसार की स्थिति की जानकारी को देखें। 

कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते प्रशासन का फैसला

उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में कांवड़ श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही और सावन शिवरात्रि के मुख्य जलाभिषेक पर्व के कारण सड़कें पूरी तरह से डायवर्ट की गई हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एहतियाती आदेश जारी किए हैं।

नई जानकारी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के कारण हरिद्वार के स्कूल और कॉलेज 11 अगस्त तक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी इस दौरान छुट्टियां घोषित की गई हैं। उत्तराखंड में, भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर में भी 12वीं के तक के स्कूलों को 10 अगस्त से बंद रखने का आदेश दिया गया है।  

साथ ही, अलग-अलग जिलों में 11 अगस्त 2026 को फिजिकल क्लासेस को पोस्टपोन कर दिया गया है, लेकिन कई प्राइवेट व बोर्ड स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस को जारी रखा गया है। इन स्कूलों ने अपने टाइम-टेबल के अनुसार ही क्लासेस को जारी रखा। 

यहां भी पढ़े: Bijnor School Holiday: कांवड़ यात्रा के चलते बिजनौर में 11 अगस्त को छुट्टी, BSA ने जारी किया आदेश

राज्यवार स्कूल छुट्टी अपडेट: 11 अगस्त की स्थिति

राज्य / जिला
छुट्टी का स्टेट्स (11 अगस्त 2026)
मुख्य कारण
हरिद्वार (उत्तराखंड)
पूर्णतः बंद
कांवड़ यात्रा का मुख्य पड़ाव व सावन शिवरात्रि भीड़ प्रबंधन
ऋषिकेश (देहरादून, यूके)
बंद (कांवड़ मार्ग के स्कूल)
कांवड़ यात्रा सुरक्षा व यातायात डायवर्जन
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
बंद (12 अगस्त तक)
कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं का भारी आवागमन
मेरठ व मुजफ्फरनगर (UP)
स्थानीय आदेश/समीक्षा अनुसार बंद
कांवड़ रूट पर सुरक्षा व्यवस्था
बागेश्वर व चंबा (हिमाचल/UK)
मौसम अलर्ट के आधार पर बंद/समीक्षाधीन
भारी बारिश (Heavy Rain) व ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-NCR (नोएडा/गौतमबुद्ध नगर)
रूट विशेष पर बंद / विशेष समय-सारणी
कांवड़ मार्ग डायवर्जन
असम व पूर्वोत्तर भारत
नियमित संचालन (कोई राज्यव्यापी आदेश नहीं)
स्थानीय जिला प्रशासन की समीक्षा पर निर्भर

Rain & Kanwar Yatra Alert: हरिद्वार में स्कूल 11 अगस्त तक बंद

उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के कारण 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल और कॉलेजों को बंद रखा गया है। यह बंदी तीर्थयात्रा के चरम समय को कवर करती है, जिसमें 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि भी शामिल है। यह निर्णय हरिद्वार में बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही, यातायात के मार्ग परिवर्तन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Rain Alert:बागेश्वर में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12 तक के स्कूलों को 10 अगस्त को बंद करने का आदेश दिया गया था, क्योंकि मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। यह कदम छात्रों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। 

August 2026 School Closed Updates: स्कूल की छुट्टियों पर विचार क्यों किया जा रहा है?

भारी बारिश और बढ़ती कांवड़ यात्रा में लोगों की संख्या को देखते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में कई चुनौतियों को खड़ी कर दी हैं।

कुछ प्रमुख चिंताओं में निम्नलिखित शामिल हैं:

1. शहरी क्षेत्रों में जलभराव

2. बाढ़ जैसी स्थितियां

3. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन

4. यातायात व्यवधान

5. नदियों और नालों में पानी का उफान

6. छात्रों के लिए यात्रा की असुरक्षित स्थितियां

7. कांवड़ यात्रा के कारण यातायात में बदलाव 

8. कांवड़ियों का बड़ा पलायन

यहां भी पढ़े: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर; बागेश्वर समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल रहेंगे बंद

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates