SSC CGL City Intimation Slip 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2026 का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में 12,256 ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सिटी स्लिप जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
एसएससी सीजीएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में SSC CGL Exam City Slip 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकते हैं।
|
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था
|
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)
|
|
परीक्षा का नाम
|
एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026
|
|
परीक्षा चरण
|
टियर 1
|
|
सिटी स्लिप की तारीख
|
21 या 22 सितंबर 2026
|
|
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा
|
30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026
|
|
जरूरी डिटेल्स
|
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड
|
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
ssc.gov.in
|
SSC CGL City Intimation Slip 2026 कब आएगी?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, SSC CGL City Slip 2026 21 या 22 सितंबर 2026 को जारी होने की उम्मीद है। सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी। इससे उम्मीदवार परीक्षा के लिए यात्रा और रहने की तैयारी पहले से कर सकेंगे। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC CGL Tier 1 Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपनी सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं:
-
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर SSC CGL 2026 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना Registration Number/Username और Password दर्ज करें।
कैप्चा भरकर Login पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर अपनी परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर की जानकारी देखें।
सिटी स्लिप डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।
SSC CGL City Slip और Admit Card में क्या अंतर है?
एसएससी सीजीएल सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को यह पता चलता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। वहीं एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी जाती है। इसलिए उम्मीदवारों को दोनों दस्तावेज अलग-अलग डाउनलोड करने होंगे।
