SSC JHT Cut Off 2025-26: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर फाइनल कट-ऑफ जारी, यहां से करें डाउनलोड PDF

SSC JHT Cut Off 2025-26: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा-2025 के फाइनल रिजल्ट के साथ फाइनल कट-ऑफ भी जारी कर दी है। कटऑफ कैटेगरी वाइज जारी कर दी है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं।   

Nov 5, 2026, 17:44 IST
SSC JHT Cut Off 2025-26
SSC JHT Cut Off 2025-26

SSC JHT Cut Off 2025-26: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 05 नवंबर 2026 को जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (STO) की परीक्षा-2025 का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर पेपर-1 की परीक्षा 12 अगस्त 2025  को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 04 नवंबर 2025 को जारी किया गया था, जिसमें कुल 3642 कैंडिडेट्स को सलेक्ट किया गया था। पेपर-2 की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 08 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (STO) के माध्यम से 303 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में सीबीटी 1 और सीबीटी 2 शामिल है।       

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल  वेबसाइट पर जाकर जनरल, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी की फाइनल कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Final Cut Off 2026 डाउनलोड लिंक 

एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर कैटेगरी वाइज फाइनल कट ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी कट-ऑफ डाउनलोड कर सकते हैं। सलेक्टिड कैंडिडेट्स को अब सीधे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। 

Related Stories

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर कट ऑफ 2026 डाउनलोड लिंक 

SSC JHT Final Cut Off 2025-26 - हाइलाइट्स 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए गए हैं। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।  

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम 
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (STO) 
परीक्षा का नाम 
एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 
पेपर-1 परीक्षा की तिथि 
12 अगस्त 2025  
रिजल्ट की तिथि
04 नवंबर 2025
पेपर-2 परीक्षा की तिथि
14 दिसंबर 2025 
रिजल्ट की तिथि
08 अप्रैल 2026 
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि 
05 नवंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

SSC JHT Cut Off 2025-26 को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स 

एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 जारी कर दी है।  एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर आधारित है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।