SWAYAM July 2026 Semester Exam: एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो हुई ओपन, लास्ट डेट - 7 नवंबर 2026

NTA SWAYAM July 2026 Application Form Edit: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SWAYAM जुलाई 2026 सेमेस्टर एग्जाम के रजिस्ट्रेन फॉर्म में करेक्शन के लिए करेक्शन विंडो ऑफिशियल रूप से खोल दी है, जिसकी लास्ट डेट 7 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।   

Nov 6, 2026, 14:37 IST
SWAYAM July 2026 Semester Exam Correction Window Open
SWAYAM July 2026 Semester Exam Correction Window Open

SWAYAM July 2026 Semester Exam: ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में लोकप्रिय प्लेटफॉर्म 'स्वयं' (Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds - SWAYAM) की जुलाई 2026 सेमेस्टर एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन छात्रों के लिए करेक्शन विंडो (Correction Window) एक्टिव कर दी है, जिनके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, सिग्नेचर या अन्य डिटेल्स को भरते समय कोई गलती हो गई थी।

यदि आपके भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती रह गई है, तो आप 07 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से उसमें करेक्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस प्रक्रिया के अंदर किन डिटेल्स में बदलाव किया जा सकता है। साथ ही, छात्र इसकी पूरी गाइडलाइन के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

SWAYAM July 2026 Exam: मुख्य डिटेल्स की टेबल 

एग्जाम और करेक्शन प्रक्रिया से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।  

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
आयोजक संस्था
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एग्जाम का नाम
SWAYAM जुलाई 2026 सेमेस्टर एग्जाम
एग्जाम डेट्स 
08, 09, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026 (CBT मोड)
करेक्शन करने की अवधि
06 नवंबर से 07 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
ऑफिशियल वेबसाइट
exams.nta.nic.in/swayam

SWAYAM July 2026 Semester Exam Correction Window Open:यहां क्लिक करें

फॉर्म में किन डिटेल्स को बदला जा सकता है और किसे नहीं? 

एनटीए द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, छात्रों की सुविधा के लिए करेक्शन के नियम तय किए गए हैं:

1. किन डिटेल्स में करेक्शन किया जा सकता है? 

छात्र अपने फॉर्म में इन निम्नलिखित डिटेल्स को बदल सकते हैं:

  • छात्र का नाम, पिता का नाम और माता का नाम
  • जन्म तिथि (Date of Birth) और लिंग (Gender)
  • फोटो और सिग्नेचर की इमेज अपलोड 
  • कैटेगरी और उप-कैटेगरी PwD / PwBD स्टेटस
  • विश्वविद्यालय और कॉलेज की डिटेल्स (University & College Details)
  • परीक्षा शहर का सेलेक्शन (सभी 4 प्राथमिकताएं)
  • चुने गए कोर्सेज (Courses) में संपादन का ऑप्शन 

2. किन डिटेल्स में बदलाव की अनुमति नहीं है? 

छात्र अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (E-Mail Address) को नहीं बदल सकते हैं।

Additional Fee Guidelines

  • कैटेगरी या कोर्स बदलने पर फीस: यदि आप अपनी कैटेगरी, PwD स्टेटस या कोर्सेज में बदलाव करते हैं, और उससे कुल फीस की राशि पर कोई प्रभाव पड़ता है, तो आपको नियम के अनुसार एडिशनल फीस का भुगतान करना होगा।
  • रिफंड का नियम: यदि बदलाव के कारण कोई अतिरिक्त भुगतान बनता है, तो उसका भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के मोड से करना होगा। यदि फॉर्म रिवाइज्ड के बाद कोई फीस अधिक जमा पाई जाती है, तो वह वापस (Excess payment non-refundable) नहीं की जाएगी।
  • वन-टाइम फैसिलिटी: यह सुधार प्रक्रिया केवल एक बार (One-time facility) के लिए है। एक बार फाइनल सबमिट और लॉक होने के बाद दोबारा फॉर्म में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार कैसे करें? 

छात्र SWAYAM July 2026 Semester Exam Form में करेक्शन करने के लिए छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. नटीए स्वयं की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए 'SWAYAM July 2026 Correction Window' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड आदि फिल करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार या बदलाव सावधानीपूर्वक करें।
  5. यदि एडिशनल फीस लागू होता है, तो उसका ऑनलाइन भुगतान सुरक्षित रूप से करें।
  6. लास्ट में अपने संशोधित फॉर्म को सबमिट करें और फाइनल पेज का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

यहां क्लिक करें: CAT 2026 Admit Card ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी, iimcat.ac.in से करें डाउनलोड 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।