New Job Fair In Up 2026: उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर आया है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अयोध्या द्वारा कल यानी 6 अगस्त 2026 को एक विशाल मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में देश की 22 से अधिक बड़ी कंपनियां शामिल हो रही हैं, जो 5,800 से अधिक वैकेंसियों पर छात्रों का सेलेक्शन किया जाएगा।
कॉलेज और स्कूलों से पास हुए छात्र नौकरी ढूंढने के लिए हर तरह से कोशिश करते है, परंतु उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता है। उन छात्रों के लिए इस रोजगार मेले में काफी अच्छी जॉब अपॉर्चुनिटी आ सकती है।
उत्तर प्रदेश के इस रोजगार मेले की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास फ्रेशर और अनुभवी दोनों ही तरह के छात्र भाग ले सकते हैं। साथ ही, इन छात्रों के लिए यह पूरा सेलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह से फ्री रखी गई है।
अयोध्या रोजगार मेला 2026: पूरी डिटेल्स
UP Ayodhya Rojgar Mela 2026 में भाग लेने से पहले स्थान, टाइम, सैलेरी और पोस्ट से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें।
Related Stories
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
इवेंट डेट
|
6 अगस्त 2026
|
|
आयोजन स्थल
|
परमहंस डिग्री कॉलेज परिसर, विद्याकुंड, अयोध्या
|
|
कुल वैकेंसी
|
5,800+ वैकेंसी, 22 से अधिक कंपनियां
|
|
शैक्षणिक एलिजिबिलिटी
|
10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन पास
|
|
आयु सीमा
|
18 वर्ष से 45 वर्ष
|
|
एक्सपेक्टेड सैलेरी
|
13,000 से 53,000 पोस्ट के अनुसार हर महिनें
|
|
रजिस्ट्रेशन पोर्टल
|
rojgaarsangam.up.gov.in
|
|
ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर
|
155330
|
किन प्रमुख पोस्ट पर मिलेगी नौकरी?
रोजगार मेले के दौरान कंपनियों द्वारा अलग-अलग तकनीकी और गैर-तकनीकी पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। यहां से जानें इन प्रमुख पोस्ट के बारें में:
- प्रोडक्शन इंजीनियर व टेक्नीशियन
- असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर व रोबोटिक ऑपरेटर
- बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव (BDE) व सेल्स एग्जीक्यूटिव
- वेलनेस एडवाइजर व कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव
- साइट सुपरवाइजर (USFD) व ऑपरेटर ट्रेनी
- सिक्योरिटी सर्विसेज एवं अन्य टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल जॉब्स
रोजगार मेले के लिए रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
अयोध्या रोजगार मेले में भाग लेने के लिए छात्रों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। छात्र यहां से आसान स्टेप्स देखें:
- उत्तर प्रदेश सेवायोजन के ऑफिशियल पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर विजिट करें।
- ‘New Registration’ पर जाकर छात्र जॉब-सीकर के रूप में अपना अकाउंट बनाएं।
- अपनी प्रोफाइल में शैक्षणिक एलिजिबिलिटी, फोटो, पता और एक्सपीरियंस से जुड़ी डिटेल्स को फिल करें।
- फिर, Active Job Fair सेक्शन में जाकर 'Ayodhya Job Fair (06 August 2026)' चुनें और अपनी पसंद की पोस्ट के लिए अप्लाई करें।
- अप्लाई करने के बाद छात्रों को रजिस्ट्रेशन की स्लिप या एक्नॉलेजमेंट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास ध्यान से रखना होगा।
UP Ayodhya Rojgar Mela 2026 से जुड़ा ऑफिशियल ट्वीट
यूपी में होने वाले रोजगार मेले से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग द्वारा एक ऑफिशियल नोटिस को छात्रों के लिए ट्विटर पर जारी किया गया है। छात्र ट्वीट को देखने के लिए यहां देखें।
छात्रों के लिए क्या रजिस्ट्रेशन फ्री है?
जी हां, यूपी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस रोजगार मेले मे रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी। साथ ही, कोई भी छात्र जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से हों, या फिर एससी, एसटी, महिला या दिव्यांग हो, किसी भी छात्र रजिस्ट्रेशन के लिए फीस नहीं देनी होगी।
UP Ayodhya Rojgar Mela 2026 में जानें से पहले सलाह
यूपी के इस जॉब मेले में जाने से पहले छात्रों को अपने साथ रिज्यूम, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, एक्टिव मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, क्वालिफिकेशन संबंधित डिग्री और सर्टिफिकेट आदि जैसे इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें।
