यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की डिटेल्स में करेक्शन करने के लिए विंडो ओपन, लास्ट डेट कब?

UP Board 2027 Details Correction: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने साल 2027 की 10वीं और 12वीं एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के शैक्षणिक डिटेल्स में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है। छात्र 02 नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर कर सकते हैं। साथ ही, इससे जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए यहां से देखें।

Nov 2, 2026, 16:02 IST
UP Board 2027 Details Correction
UP Board 2027 Details Correction

UPMSP Correction Notice 2027: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP), प्रयागराज द्वारा साल 2027 के बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले छात्रों लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में रजिस्टर्ड छात्र के शैक्षणिक डिटेल्स (Academic Particulars) की करेक्शन को दूर करने के लिए ऑफिशियल करेक्शन विंडो एक्टिव कर दी गई है।

यदि छात्र एग्जाम फॉर्म में नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग (Spelling), सब्जेक्ट, कैटेगरी, जेंडर, जाति, माध्यम या फोटो से संबंधित कोई भी गलती को सही करने चाहते है, तो आपके पास 12 नवंबर 2026 तक इसे ठीक कराने का मौका है। आइए जानते हैं कि इस रिवाइज्ड प्रक्रिया में किन-किन डिटेल्स में सुधारा किया जा सकता है। साथ ही, इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।

 

Related Stories

UP Board 2027 Correction: मुख्य डिटेल्स और डेट्स 

UP Board Exam 2027 Correction Window से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई डिटेल्स और डेट्स को यहां नीचे दी गई टेबल से देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP, प्रयागराज)
एग्जाम का साल 
साल 2027 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम
ऑनलाइन रिवाइज्ड की अवधि
02 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक)
ऑफलाइन करेक्शन (जन्मतिथि/नाम/डिलीट-रिस्टोर) की अंतिम तिथि
16 नवंबर 2026 (जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से)
ऑफिशियल वेबसाइट
upmsp.edu.in

किन-किन डिटेल्स में करेक्शन की जा सकती है? 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार, छात्र इन निम्नलिखित डिटेल्स में ऑनलाइन मोड से करेक्शन करवा सकते हैं:

  1. शैक्षणिक डिटेल्स: सब्जेक्ट / कैटेगरी / स्टीम
  2. नाम संबंधी गलतियां: छात्र का नाम, माता या पिता के नाम की स्पेलिंग 
  3. व्यक्तिगत डिटेल्स: जेंडर (Gender), जाति (Category), एग्जाम का माध्यम (हिंदी / अंग्रेजी)
  4. अन्य डिटेल्स: छात्र की फोटो और कक्षा 11 के रजिस्ट्रेशन में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण रोलनंबर (Roll Number) में सुधार

जन्मतिथि और पूर्ण नाम परिवर्तन के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया

यदि किसी छात्र की जन्मतिथि (Date of Birth), माता/पिता के पूरे नाम में करेक्शन, या छात्र की डिटेल्स को नियम के अनुसार डिलीट / रिस्टोर (Delete / Restore) करने से संबंधित कोई प्रकरण है, तो उसके लिए ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी:

  • ऐसे सभी मामलों से जुड़े आवश्यक प्रपत्रों और साक्ष्यों के साथ आवेदन संबंधित प्रधानाचार्य द्वारा 16 नवंबर 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है।
  • निर्धारित अवधि (12 नवंबर ऑनलाइन और 16 नवंबर ऑफलाइन) बीत जाने के पश्चात संशोधन हेतु बोर्ड द्वारा कोई और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

UPMSP Regional Helpline Contacts

यदि छात्रों या विद्यालयों को करेक्शन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई या जिज्ञासा का समाधान चाहिए, तो वे बोर्ड के इन निम्नलिखित क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं:

क्रम संख्या
कार्यालय / प्राधिकारी का नाम
संपर्क सूत्र / दूरभाष नंबर
(1)
अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ
9454457256, 0121-2660742
(2)
अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली
9997525466, 0581-2576494
(3)
अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज
9454457246, 0532-2423265
(4)
अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी
7355004355, 0542-2509990
(5)
अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर
6394717234, 0551-2205271
(6)
उप सचिव (प्र.), माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय, प्रयागराज
0532-2623820

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश 

  • लास्ट डेट का इंतजार न करें: सर्वर के फाइनल समय की व्यस्तता या तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए 12 नवंबर 2026 से पहले ही अपने स्कूल से संपर्क कर फॉर्म की जांच कर लें।
  • डॉक्यूमेंट्स की प्रामाणिकता: नाम, माता-पिता के नाम या जन्मतिथि में करेशन करते समय अपने ओरिजनल मार्कशीट (Marksheet) और आधार कार्ड के अनुसार ही सही डेटा फिल करवाएं ताकि मार्कशीट या सर्टिफिकेट में कोई गलती न आए।

यहां भी पढ़े: CBSE Date Sheet 2027: कब जारी होगी 10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF? ऐसे करें डाउनलोड 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।