UP Board Class 10th Science Syllabus 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए 10वीं के सभी सब्जेक्ट्स का सिलेबस जारी कर दिया गया है। छात्र 10वीं Science का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा कर डाउनलोड कर सकते है।
कक्षा 10 Science में Physics, Chemistry, Biology और Environment से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक्स शामिल होते हैं। बोर्ड की ओर से जारी सिलेब्स के अनुसार Science के थ्योरी एग्जाम 70 मार्क्स की होगी, जबकि 30 मार्क्स प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं। छात्रों को सलाह है कि एग्जाम की तैयारी शुरू करने से पहले पूरा सिलेबस और यूनिट-वाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में यहां देख लें।
UP Board Class 10 Science से जुड़ी डिटेलस
छात्र UP Board Class 10 Science के सिलेब्स की हाइलाइट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
बोर्ड का नाम
|
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
|
|
सब्जेक्ट
|
कक्षा 10 विज्ञान
|
|
कुल मार्क्स
|
100 मार्क्स (70 लिखित + 30 प्रयोगात्मक)
|
|
न्यूनतम पासिंग मार्क्स
|
33 मार्क्स (लिखित में 23 + प्रैक्टिकल में 10)
|
|
समय
|
3 घंटे 15 मिनट
|
UP Board Class 10 Science Exam Pattern & Marking Scheme
यूपी बोर्ड 10वीं विज्ञान का पूरा पेपर 100 मार्क्स का होता है। इसे मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है:
-
बोर्ड लिखित एग्जाम: 70 मार्क्स
आंतरिक मूल्यांकन / प्रोजेक्ट कार्य: 30 मार्क्स
|
एग्जाम का प्रकार
|
कुल मार्क्स
|
पासिंग मार्क्स
|
|
बोर्ड लिखित एग्जाम
|
70 मार्क्स
|
23 मार्क्स
|
|
आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट वर्क
|
30 मार्क्स
|
10 मार्क्स
|
|
कुल मार्क्स
|
100 मार्क्स
|
33 मार्क्स
|
UP Board Class 10 Science Syllabus 2026-27 - यहां क्लिक करें
खंड-वार मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन - Section-Wise Marks Distribution
इकाई - 1: रासायनिक पदार्थ - प्रकृति एवं व्यवहार
(i) रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण - संतुलित रासायनिक समीकरण, संतुलित रासायनिक समीकरण का तात्पर्य, संतुलित रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार - संयोजन अभिक्रिया, अपघटन (वियोजन) अभिक्रिया, विस्थापन अभिक्रिया, द्विविस्थापन अभिक्रिया, अवक्षेपण अभिक्रिया, उदासीनीकरण, उपचयन तथा अपचयन अभिक्रिया।
(ii) अम्ल, क्षार एवं लवण - H+ तथा OH- आयनों के आधार पर अम्ल, क्षार तथा लवण की परिभाषाएँ, सामान्य गुणधर्म, उदाहरण तथा उपयोग, pH पैमाना की अवधारणा, (लघुगणक से सम्बन्धित परिभाषा आवश्यक नही) दैनिक जीवन में pH का महत्त्व, सोडियम हाइड्राक्साइड, विरंजक चूर्ण, बेकिंग सोडा, धावन सोडा, प्लास्टर ऑफ पेरिस के निर्माण की विधि तथा उपयोग।
(iii) धातु एवं अधातु - धातु तथा अधातुओं के गुणधर्म, आयनिक यौगिकों का निर्माण तथा गुणधर्म; सक्रियता श्रेणी, धातुकर्म की आधारभूत विधियाँ, संक्षारण तथा उसका निवारण।
(iv) कार्बन एवं उसके यौगिक - कार्बनिक यौगिकों में सहसंयोजी आबंध, कार्बन की सर्वतोमुखी प्रकृति, समजातीय श्रेणी, प्रकार्यात्मक समूह वाले कार्बनिक यौगिकों (हैलोजन, एल्कोहल, कीटोन, एल्डिहाइड, एल्केन, एल्काईन) की नामपद्धति, संतृप्त तथा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में अंतर, कार्बनिक यौगिकों के रासायनिक गुणधर्म (दहन, आक्सीकरण, संकलन, प्रतिस्थापन अभिक्रिया), एथेनाल तथा एथेनोइक अम्ल (केवल गुणधर्म तथा उपयोग), साबुन और अपमार्जक।
इकाई - 2 जैव जगत
(v) जैव प्रक्रम - 'सजीव' पौधों तथा जन्तुओं में पोषण, श्वसन, परिवहन तथा उत्सर्जन की मूलभूत अवधारणा।
(vi) नियंत्रण एवं समन्वय - पौधों में दिशिक गति, पादप हार्मोनों का परिचय, जन्तुओं में नियंत्रण एवं समन्वय, तंत्रिका तंत्र - ऐच्छिक पेशियाँ तथा अनैच्छिक पेशियाँ, प्रतिवर्ती क्रिया, रासायनिक समन्वय - जन्तुओं में हार्मोन।
(vii) जीव जनन कैसे करते है?
जन्तुओं तथा पौधों में प्रजनन (लैंगिक तथा अलैंगिक) प्रजनन स्वास्थ्य - आवश्यकताएँ तथा परिवार नियोजन की विधियाँ, सुरक्षित यौन एवं HIV/AIDS, प्रसूति एवं जनन स्वास्थ्य।
(viii) आनुवंशिकता - आनुवंशिकता; मेंडल का योगदान - लक्षणों की वंशागति के नियम, लिंग निर्धारण (संक्षिप्त परिचय)।
इकाई - 3: प्राकृतिक घटनायें
(ix) प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन - वक्रपृष्ठ द्वारा प्रकाश का परावर्तन, गोलीय दर्पणों द्वारा प्रतिबिम्ब बनना, वक्रता केन्द्र, मुख्य अक्ष, मुख्य फोकस, फोकस दूरी, दर्पण सूत्र (निगमन नहीं), आवर्धन।
अपवर्तन - अपवर्तन के नियम, अपवर्तनांक, गोलीय लेंसों द्वारा अपवर्तन, गोलीय लेंसों द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना, लेंसों द्वारा प्रतिबिम्ब बनाने के नियम लेन्स सूत्र (व्युत्पत्ति आवश्यक नही), आवर्धन, लेंस की क्षमता।
(x) मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार - मानव नेत्र में लेंस का कार्य, दृष्टि दोष एवं निवारण गोलीय दर्पण तथा लेंसों का अनुप्रयोग। प्रिज्म द्वारा प्रकाश का अपवर्तन, प्रकाश का विक्षेपण, प्रकाश का प्रकीर्णन दैनिक जीवन में अनुप्रयोग।
इकाई - 4 : विद्युत का प्रभाव
(xi) विद्युत - विद्युत धारा, विभवांतर तथा विद्युत धारा, ओम का नियम, प्रतिरोध, प्रतिरोधकता, कारक जिन पर किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है। प्रतिरोधों का संयोजन (श्रेणी क्रम, समान्तर क्रम) एवं दैनिक जीवन में इसका उपयोग, विद्युत धारा का ऊष्मीय प्रभाव तथा दैनिक जीवन में उपयोग, विद्युत शक्ति, P, V, I तथा R में अंतर्सम्बन्ध।
(xii) विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव - चुम्बकीय क्षेत्र, क्षेत्र रेखाएँ, किसी विद्युत धारावाही चालक के कारण चुम्बकीय क्षेत्र, परिनालिका में प्रवाहित विद्युत धारा के कारण चुम्बकीय क्षेत्र, चुम्बकीय क्षेत्र में किसी विद्युत धारावाही चालक का बल, फ्लेमिंग का बाँए हाथ का नियम, घरेलू विद्युत परिपथ, दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम, विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के कारण चुम्बकीय क्षेत्र।
इकाई - 5: प्राकृतिक संसाधन
(xiii) हमारा पर्यावरण - पारितंत्र, पर्यावरणीय समस्याएँ, ओजोन परत का अपक्षयन, अपशिष्ट उत्पादन तथा निवारण, जैवनिम्नीकरणीय तथा अजैवनिम्नीकरणीय पदार्थ।
Free - UP Board Class 10 Science Syllabus PDF डाउनलोड कैसे करें?
यूपी बोर्ड 10वीं का ऑफिशियल साइंस सिलेबस फ्री- डाउनलोड करने के सभी छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए Syllabus 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
- Class 10th लिस्ट में से Science (सब्जेक्ट कोड - 931) के सामने 'Download' पर क्लिक करें।
- PDF सेव करें और अपनी पढ़ाई का शेड्यूल उसी के अनुसार तय करें।
इस लेख की सहायता से छात्र नए सिलेब्स की संरचना और बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स प्राप्त करने में इसकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
यहां भी पढ़े: UP Board Class 10 Home Science Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान सिलेबस और नया पैटर्न जारी, पाएं फ्री PDF
