UP Board Class 12 Hindi Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF

UP Board 12th Hindi New Exam Pattern & Blueprint 2026-27: उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं का हिंदी सिलेब्स 2026-27 यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट पर उपलब्ध इस सिलेब्स की PDF को डाउनलोड करें। यहां से एग्जाम पैटर्न और सिलेब्स के बारे में जानें।

Oct 3, 2026, 17:03 IST
UP Board Class 12 Hindi Syllabus 2026-27
UP Board Class 12 Hindi Syllabus 2026-27

UP Board Class 12th Hindi Syllabus 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए 12वीं हिंदी (Hindi) सब्जेक्ट का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है। बोर्ड एग्जाम में 95% से अधिक मार्क्स हासिल करने के लिए सिलेबस की सटीक संरचना, खंड-वाइज मार्क्स विभाजन और एग्जाम पैटर्न की अच्छी समझ के लिए यहां से पढ़े। 

UPMSP द्वारा जारी किया गया 12वीं हिंदी का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सभी छात्र यहां से आसानी से समझ सकते हैं। इस सिलेबस में 12वीं के गद्य, पद्य, नाटक/कहानी, खंडकाव्य, संस्कृत दिग्दर्शिका तथा हिंदी व संस्कृत व्याकरण के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स शामिल किए गए हैं। छात्र बोर्ड एग्जाम में शामिल होने से पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं हिंदी सिलेबस 2026-27: मुख्य बिंदु

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 हिंदी सिलेबस के बारे में त्वरित जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

इवेंट (Event)
डिटेल्स (Details)
बोर्ड का नाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
ऑफिशियल वेबसाइट
विषय (Subject)
कक्षा 12 हिंदी (Hindi - Class 12)
परीक्षा का प्रकार
केवल 100 अंकों का एक ही प्रश्नपत्र (No Practical)
लिखित परीक्षा (Theory)
100 मार्क्स
न्यूनतम पासिंग मार्क्स
33 मार्क्स (33%)
परीक्षा की अवधि
3 घंटे 15 मिनट

UP Board Class 12 Hindi Exam Pattern & Marking Scheme

यूपी बोर्ड 10वीं के विपरीत, कक्षा 12 हिंदी का पूरा पेपर 100 अंकों की लिखित परीक्षा पर आधारित होता है। इसमें कोई प्रयोगात्मक परीक्षा या आंतरिक मूल्यांकन के अंक सीधे मुख्य बोर्ड रिजल्ट में नहीं जोड़े जाते हैं। पेपर को दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया है:

  1. खण्ड-क (गद्य, पद्य, कहानी एवं खण्डकाव्य): 50 मार्क्स

  • खण्ड-ख (संस्कृत दिग्दर्शिका, काव्य सौन्दर्य, निबंध, पत्र एवं व्याकरण): 50 मार्क्स

  • सेक्शन 
    निर्धारित 
    कुल मार्क्स 
    पासिंग मार्क्स
    सेक्शन-क 
    गद्य साहित्य, काव्य, कहानी एवं खण्डकाव्य
    50 मार्क्स
    -
    सेक्शन-ख 
    संस्कृत खण्ड, काव्य सौन्दर्य, निबंध, पत्र एवं व्याकरण
    50 मार्क्स
    -
    कुल योग 
    सम्पूर्ण प्रश्नपत्र
    100 मार्क्स
    33 मार्क्स

    UP Board Class 12 Hindi Syllabus 2026-27 - यहां क्लिक करें 

    खंड-वार मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन - Section-Wise Marks Distribution

    खण्ड - क

    1. हिन्दी गद्य का विकास - हिन्दी गद्य का उद्भव एवं विकास, शुक्लयुग, शुक्लोत्तर युग, हिन्दी गद्य की प्रमुख विधाएं - निबंध, उपन्यास कहानी, आलोचना इत्यादि।
    2. काव्य साहित्य का विकास (आधुनिक काल - भारतेन्दु युग, द्विवेदी युग, छायावाद, प्रगतिवाद, नयी कविता इत्यादि)
    3. पाठ्यक्रम में निर्धारित गद्यांशों पर आधारित पांच प्रश्न।
    4. पाठ्यक्रम में निर्धारित पद्यांशों पर आधारित पांच प्रश्न।
    5. (क) संकलित गद्य के पाठों के लेखकों का परिचय, कृतियाँ तथा भाषा शैली (शब्द सीमा अधिकतम - 80)
      (ख) कवि परिचय, कृतियाँ, साहित्यिक विशेषताएँ - (शब्द सीमा अधिकतम - 80)
    6. कहानी - चरित्र-चित्रण, कहानी के तत्व एवं तथ्यों पर आधारित (लघु उत्तरीय प्रश्न) (शब्द सीमा अधिकतम - 80)
    7. खण्ड काव्य - निम्नलिखित पर आधारित लघु उत्तरीय प्रश्न (शब्द सीमा अधिकतम - 80)
      (क) खण्ड काव्य की विशेषताएं 

    (ख) पात्रों का चरित्र-चित्रण 

    (ग) प्रमुख घटनाओं पर आधारित प्रश्न।

    खण्ड - ख

    1. (क) पठित पाठ्य पुस्तक के निर्धारित पाठों के संस्कृत गद्य का संदर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद
      (ख) पठित पाठ्य पुस्तक के निर्धारित पाठों के संस्कृत पद्य का संदर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद

    2. पाठों पर आधारित अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का संस्कृत में उत्तर (कोई दो प्रश्न करना है)।

    10. काव्य सौन्दर्य के तत्व -

    (क) सभी रस - (परिभाषा, उदाहरण एवं पहचान)
    (ख) अलंकार 

    (1) शब्दालंकार - अनुप्रास, यमक, श्लेष (परिभाषा एवं उदाहरण)
    (2) अर्थालंकार - उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, सन्देह, भ्रान्तिमान, अनन्वय, प्रतीप, दृष्टान्त तथा अतिशयोक्ति (परिभाषा एवं उदाहरण)

    (ग) छन्द 

    (1) मात्रिक - चौपाई, दोहा, सोरठा, रोला, कुण्डलिया, हरिगीतिका, वरवै (लक्षण एवं उदाहरण)
    (2) वर्णवृत्त - इन्द्रवज्रा, उपेन्द्रवज्रा, सवैया, मतगयंद, सुमुखी, सुन्दरी, बसन्ततिलका (लक्षण एवं उदाहरण)
    (3) मुक्तक - मनहर (लक्षण एवं उदाहरण)

    10. निबन्ध - हिन्दी में मौलिक अभिव्यक्ति दिये हुए विषय पर निबन्ध, (जनसंख्या, पर्यावरण, स्वास्थ्य शिक्षा, यातायात के नियम आदि की जानकारी हेतु इन विषयों पर भी निबन्ध पूछे जायेंगे)।

    संस्कृत व्याकरण - (क्रम संख्या—12 एवं 13 से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे)

    1. क - सन्धि :

    (1) स्वर सन्धि - एचोऽयवायावः, एङः पदान्तादति, एङपररूपम्
    (2) व्यंजन - स्तोः श्चुनाश्चुः, ष्टुनाष्टुः, झलांजशझशि, खरिच, मोऽनुस्वारः, तोर्लि, अनुस्वारस्यययि पर सवर्णः।
    (3) विसर्ग - विसर्जनीयस्य सः, सरयजुवोरुः, अतोरोरप्लुतादप्लुते, हशिच, रोरि।

    1.1. ख - समास: अव्ययीभाव, कर्मधारय, बहुव्रीहि।

    2. क - प्रत्यय

    (1) कृत - क्त, क्त्वा, तव्यत्, अनीयर्।
    (2) तद्धित - त्व, मतुप, वतुप।

    2.2 ख - विभक्तिपरिचय:- अभितः परितः, समयानिकषाहाप्रतियोगेऽपि, येनाङ्गविकारः, सहयुक्तेऽप्रधाने, नमः स्वस्तिस्वाहा स्वधालंबषट्योगाच्च, षष्ठीशेषे, यतश्चनिर्धारणम्।

    3. 1: पत्र लेखन - पत्रों के प्रकार (1) औपचारिक पत्र (2) अनौपचारिक पत्र
        2: औपचारिक पत्र - आवेदन / प्रार्थना पत्र / कार्यालयी पत्र / व्यावसायिक पत्र
        3: अनौपचारिक पत्र - व्यक्तिगत / पारिवारिक / सामाजिक पत्र

    Free - UP Board Class 12 Hindi Syllabus PDF डाउनलोड कैसे करें?

    1. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
    2. होमपेज पर "Syllabus 2026-27" अनुभाग पर क्लिक करें।
    3. Class 12th की सूची में से Hindi (विषय कोड - 101) का सेलेक्शन करके 'Download' बटन पर क्लिक करें।
    4. PDF डाउनलोड करके अपने अध्ययन कक्ष में रखें और उसी अनुसार योजना बनाएं।

    यहां भी पढ़े: UP Board Class 10 Science Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान सिलेबस और नया पैटर्न जारी, पाएं फ्री PDF 

    Akshara Verma

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates