UP Board Exam Centre List 2027 जारी, 10वीं और 12वीं के छात्र upmsp.edu.in पर चेक करें Update

UPMSP Center List 2027 District-Wise: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2027 के 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए प्रस्तावित एग्जाम सेंटर  लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है, जिस पर 21 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल कराई जा सकती है।    

Nov 16, 2026, 17:34 IST
UPMSP Center List 2027 District Wise
UPMSP Center List 2027 District Wise

UP Board Exam Centre List 2027 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने आगामी शैक्षणिक वर्ष 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेज कर दी है। बोर्ड द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति के अनुमोदन के उपरांत प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों (छात्र आवंटन सहित) की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

जो छात्र, अभिभावक या स्कूल प्रबंधक अपने जिले या विद्यालय के परीक्षा केंद्र को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव देना चाहते हैं, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आइए जानते हैं परीक्षा केंद्र सूची से जुड़ी सभी अहम तारीखें, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देश।

UPMSP Exam Centre List 2027: मुख्य डिटेल्स टेबल  

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के केंद्र निर्धारण और आपत्ति प्रक्रिया से जुड़े मुख्य बिंदुओं को नीचे दी गई तालिका में आसानी से समझा जा सकता है:

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज
क्लासेस 
हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)
एग्जाम सेंटर लिस्ट जारी होने की डेट
16 नवंबर 2026
ऑब्जेक्शन/प्रत्यावेदन फिल करने की लास्ट डेट
21 नवंबर 2026 (शाम तक)
ऑब्जेक्शन फिल करने का मोड 
ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइट
upmsp.edu.in

UP Board Center Allocation 2027 

 

एग्जाम सेंटर लिस्ट को लेकर क्या है ऑब्जेक्शन फिल करने का नियम? 

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एग्जाम सेंटर के अलॉटमेंट में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए छात्रों और स्कूलों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है:

  • किसे हैं ऑब्जेक्शन फिल करने का अधिकार: यदि छात्र, पेरेंट्स, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को एग्जाम सेंटर के असॉटमेंट में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो वे इसके खिलाफ साक्ष्यों सहित ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं।
  • कैसे फिल होंगे ऑब्जेक्शन: शिकायतों को संबंधित विद्यालय की ऑफिशियल आईडी (School ID) के जरिए बोर्ड के पोर्टल upmsp.edu.in पर ऑनलाइन रूप से भेजना होगा।
  • फाइनल डेट का ध्यान रखें: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट 21 नवंबर 2026 है। इस निर्धारित डेट के पश्चात किसी भी प्रकार का ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिला-वाइज एग्जाम सेंटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र और स्कूल संचालक अपनी जिला-वाइज एग्जाम सेंटर लिस्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें या महत्वपूर्ण सूचना सेक्शन में जाएं।
  3. वहां आपको '2027 Exam Centre List / Proposed Centre Allocation' का लिंक दिखाई देगा।
  4. उस लिंक पर क्लिक करके अपने संबंधित जिले (District) का सेलेक्शन करें।
  5. जिले की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के बाद उसमें अपने स्कूल का नाम और अलॉटडेट एग्जाम सेंटर की लिस्ट कर लें।

यहां भी पढ़े: JEE Main 2027: NTA ने जारी किए महत्वपूर्ण FAQs, जानें क्या आधार और 10वीं मार्कशीट में नाम अलग होने पर होगी परेशानी? 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।