UP Excise Constable Exam Analysis 2026: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही परीक्षा विश्लेषण, जानें डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

UP Excise Constable Exam Analysis 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को यूपी आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जान सकते हैं।

Sep 20, 2026, 12:04 IST
UP Excise Constable Exam Analysis 2026
UP Excise Constable Exam Analysis 2026

UP Excise Constable Exam Analysis 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को यूपी आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। एग्जाम सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक केवल सिंगल शिफ्ट में था। पेपर कुल 3 सेक्शन थे। पहला सेक्शन जनरल स्टडी और मुख्य विषय (इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भूूगोल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, करंट इवेंट्स, डाटा और सामान्य हिंदी) का था। दूसरे सेक्शन में कंप्यूटर की जानकारी और टेक्नोलॉजी (हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, इंटरनेट व वेब और आधुनिक आईटी ऐप) से जुड़ी प्रश्न शामिल थे। तीसरा सेक्शन उत्तर प्रदेश की नॉलेज (यूपी संस्कृति व इतिहास, यूपी भूगोल व अर्थशास्त्र, यूपी राजव्यवस्था व करंट इवेंट्स और आबकारी सिपाही) से संबंधित था। यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही परीक्षा के माध्यम से कुल 820 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

अब इस लेख के जरिए जागरण जोश 20 सितंबर 2026 को हुई यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएगा। विश्लेषण में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स की बात होगी।  

UPSSSC Excise Constable Exam Analysis 2026 in English

UPSSSC Excise Constable Exam Pattern 2026 

यूपी आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल है और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है। इन पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग/पीईटी स्कोर, मुख्य लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है।   

भाग 
विषय
प्रश्नों की संख्या 
कुल अंक 
1
जनरल स्टडी और मुख्य विषय
65
65
2
कंप्यूटर की जानकारी और टेक्नोलॉजी
15
15
3
उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान 
20
20
 
कुल 
100
100

UP Excise Constable Exam Timings 2026 

यूपी आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की गई थी। एग्जाम में अभ्यर्थियों को सुबह 9.00 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई थी। टाइमिंग की बाकी डिटेल्स टेबल में दी गई है। 

परीक्षा का नाम 
परीक्षा की टाइमिंग 
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा की अवधि 
यूपी आबकारी सिपाही  मुख्य परीक्षा 2026 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 
सुबह 09.00 बजे तक 
2 घंटे (120 मिनट)

UPSSSC Excise Constable Exam Analysis 2026

यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा 2026 के विश्लेषण में सब्जेक्ट वाइज डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शामिल है।  यह विश्लेषण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। 

  • यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी।  

  • उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मध्यम से कठिन था। 

  • यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा 2026 में कंप्यूटर की जानकारी व टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न मध्यम से कठिन लेवल के थे। 

  • UP Excise Constable Exam Analysis 2026 - डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स 

    यूपी आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 2026 सफलतपूर्वक आयोजित की गई थी। आप नीचे दी गई टेबल से परीक्षा के ओवरऑल लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

    विषय 
    प्रश्नों की संख्या 
    डिफिकल्टी लेवल
    गुड अटैंप्ट्स 
    भारतीय इतिहास व राष्ट्रीय आंदोलन 
    05
    मध्यम 
    जल्द अपडेट 
    भारत व विश्व भूगोल 
    05
    मध्यम 
    जल्द अपडेट 
    भारतीय सामाजिक व आर्थिक विकास 
    10
    आसान से मध्यम 
    जल्द अपडेट 
    भारतीय राजव्यवस्था व संविधान 
    10 
    आसान से मध्यम 
    जल्द अपडेट 
    सामान्य विज्ञान व टेक्नोलॉजी
    05
    मध्यम से कठिन 
    जल्द अपडेट 
    पर्यावरण व आपदा प्रबंधन 
    05
    मध्यम 
    जल्द अपडेट 
    भारत व विश्व के महत्वपूर्ण करंट इवेंट्स 
    05
    मध्यम 
    जल्द अपडेट 
    डाटा इंटरप्रिटेशन  
    10
    आसान से मध्यम 
    जल्द अपडेट 
    उत्तर प्रदेश से संबंधित कानूनी प्रावधान और नीतियां 
    10
    मध्यम 
    जल्द अपडेट 
    कंप्यूटर सूचना व टेक्नोलॉजी 
    15
    मध्यम 
    जल्द अपडेट 
    उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान 
    20
    मध्यम  से कठिन 
    जल्द अपडेट 
    ओवरऑल 
    100
    मध्यम 
    जल्द अपडेट 

     

     
     

     


    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates