UP Police Constable Result: 76,184 छात्र DV-PST के लिए क्वालिफाई, 17 अगस्त से शुरू होंगे एग्जाम

UPPRPB Police Constable Result: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट कल जारी हो गया था। इसी के साथ कटऑफ और फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। अब चुने गए छात्र DV और PST एग्जाम में शामिल किए जाएंगे। 

Aug 1, 2026, 17:14 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पोस्ट की भर्ती एग्जाम का रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। कुल 32,679 पोस्ट पर भर्ती के लिए आयोजित इस एग्जाम में 76,184 छात्रों को Document Verification - DV और Physical Standard Test - PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बोर्ड के अनुसार, छात्रों को मेरिट, आरक्षण और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर अगले राउंड के लिए चुना गया है, जो कुल पोस्ट का लगभग 2.33 गुना है। DV और PST की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होने जा रही है।

UP Police Constable recruitment के मुख्य नंबर और कट-ऑफ 

UP Police Constable के लिखित एग्जाम में पास छात्रो की कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ और भर्ती से जुड़ा पूरी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
भर्ती संस्था
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
कुल वैंकेसी 
32,679 पोस्ट 
DV-PST के लिए क्वालिफाई छात्र 
76,184 छात्र 
DV / PST प्रारंभ होने की डेट
17 अगस्त से प्रस्तावित
Physical Standard Test (PET)
सितंबर में प्रस्तावित
ऑफिशियल वेबसाइट

Posts of Civil Police Constable and Equivalent Ranks in the Uttar Pradesh Police - यहां पढ़े

32,679 पोस्ट के लिए 28.86 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन 

भर्ती बोर्ड के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पोस्ट के 32,679 रिक्त पोस्ट के लिए कुल 28,86,797 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिला छात्र शामिल हैं।

Category Wise Minimum Qualifying Marks 

• अनारक्षित (General) -30% 

• EWS-25% 

• अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)-25% 

• अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) – 20%

UP Police Constable 2026: फाइनल सेलेक्शन कैसे होगा? 

भर्ती बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि फाइनल सेलेक्शन DV, PST और PET सहित पूरे सेलेक्शन प्रोसेस पूरे होने के बाद वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके बाद ही छात्रों के सामान्यीकृत मार्क्स भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

छात्रों के लिए Trending & Important Updates 

अगले राउंड की तैयारी कर रहे पास होने वाले छात्रों को इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान और इन्हें ध्यान में रखना चाहिए। 

  • 17 अगस्त से DV-PST की शुरुआत: डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) 17 अगस्त से निर्धारित सेंटर्स पर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए अलग से Admit Card भी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स: छात्र डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट (OBC/SC/ST/EWS), पहचान पत्र (आधार कार्ड), पासपोर्ट साइज फोटो और रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी और फोटोकॉपी सेट को तैयार कर लें।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): DV-PST में पास होने वाले छात्रों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) यानी PET में भाग लेना होगा, जो सितंबर के महिने में कभी भी आयोजित किए जा सकते हैं। पुरुष छात्रों को करीब 25 मिनट में 4.8 किमी और महिला छात्रों को करीब 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • फाइनल सेलेक्शन का आधार: बोर्ड ने बताया है कि यह रिजल्ट केवल DV-PST के लिए है। Final Merit List सभी राउंड DV, PST और PET में पास होने के बाद नॉर्मलाइज्ड नंबर के आधार पर ही जारी किया जाएगा। 
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates