UP Primary Teacher (Super TET) Correction Form 2026: यूपी सुपर टीईटी के लिए 7 नवंबर तक भरें करेक्शन फॉर्म

UP Primary Teacher Correction Form 2026: यूपी प्राइमरी टीचर करेक्शन फॉर्म की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। 

Nov 5, 2026, 12:13 IST

UPESSC Super TET Correction Form 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्राइमरी टीचर करेक्शन फॉर्म की विंडो बंद करने जा रहा है। आयोग के नए नोटिस के अनुसार, निर्धारित नई शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर सहायक अध्यापक (विज्ञापन संख्या 05/2026) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 7 नवंबर 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

UP Super TET Correction Form 2026: हाइलाइट्स

यूपी सुपर टीईटी भर्ती 2026 के तहत कुल 12,405 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें प्राथमिक शिक्षक (URBAN) के 11,508 पद और संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों के 897 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 जारी किया गया है।

हालिया अपडेट के अनुसार, आयोग ने संबद्ध प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए दो अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यताओं को मान्यता दी है। इनमें आरसीआई से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) और चार वर्षीय बीएलएड (B.El.Ed.) शामिल हैं। इन योग्यताओं के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 4 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

ध्यान दें कि यह अतिरिक्त अवसर केवल नई योग्यताओं के आधार पर आवेदन करने वाले संबंधित उम्मीदवारों के लिए है।

Related Stories

यूपी सुपर टीईटी फॉर्म में कैसे करें सुधार?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करके अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।

1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर संबंधित भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

3. अपने OTR लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।

4. आवेदन फॉर्म में उपलब्ध करेक्शन विकल्प को चुनें।

5. आवश्यक विवरणों की जांच करके निर्धारित संशोधन करें।

6. सभी जानकारियों को दोबारा चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

7. संशोधित आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

कब होगी यूपी सुपर टीईटी परीक्षा?

यूपीईएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सुपर टीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होगी। इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा।

 UP Headmaster Vacancy 2026: यूपी हेडमास्टर के 1172 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।