UP Special TET Question Paper 2026: यूपी स्पेशल टीईटी पेपर 1 और पेपर 2 PDF डाउनलोड करें

UP Special TET Question Paper 2026: अभ्यर्थी इस लेख के माध्यम से यूपी स्पेशल टीईटी प्रश्न पत्र 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रश्न-पत्र परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्रकारों को समझने में बहुत मददगार साबित होगा।

Nov 3, 2026, 17:03 IST
UP Special TET Question Paper 2026 डाउनलोड करें।
UP Special TET Question Paper 2026 डाउनलोड करें।

UP Special TET Question Paper 2026: उत्तर प्रदेश विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UP Special TET 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का प्रश्न पत्र बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार भी यूपी स्पेशल टीईटी प्रश्न पत्र की मदद से परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का आयोजन आज, 3 नवंबर 2026 को किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित थी। यह परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की गई:

  • पेपर 1: प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक)।

Related Stories

  • पेपर 2: उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक)।

  • परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी नीचे दिए गए विवरण के माध्यम से पेपर 1 और पेपर 2 का प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, आगामी सत्रों की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इन प्रश्न पत्रों का अभ्यास करके अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।

    UP Special TET Question Paper 2026 हाइलाइट्स

    यूपी स्पेशल टीईटी 2026 परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर आधारित) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे गए थे, जो कुल 150 अंकों के थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है, और परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं है। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) का समय दिया गया था। प्रश्न पत्र का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध था, जबकि भाषा विषय से संबंधित प्रश्न संबंधित भाषा के अनुसार पूछे गए थे। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा प्रश्न पत्र से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

    परीक्षा का नाम
    यूपी स्पेशल टीईटी 2026
    परीक्षा तिथि
    3 नवंबर 2026
    परीक्षा का माध्यम
    ऑफलाइन
    पहली पाली
    सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे
    दूसरी पाली
    दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे
    पेपर 1
    कक्षा 1 से 5
    पेपर 2
    कक्षा 6 से 8
    प्रश्न पत्र
    पेपर 1 और पेपर 2

    UP Special TET Question Paper 2026 PDF Download Link

    यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने संबंधित पेपर का प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करके परीक्षा में पूछे गए सवालों का विश्लेषण कर सकते हैं।

    यूपी स्पेशल टीईटी प्रश्न पत्र क्यों है महत्वपूर्ण?

    यूपी  स्पेशल टीईटी के प्रश्न पत्रों से उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियां प्राप्त होती हैं:

    1. परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद मिलती है।

    2. परीक्षा के कठिनाई स्तर का आकलन किया जा सकता है।

    3. महत्वपूर्ण विषयों और टॉपिक्स की जानकारी मिलती है।

    4. आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर रणनीति तैयार करने में सहायता मिलती है।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।