RRB NTPC UG CBT 2 Score Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 स्कोर कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 31, 2026, 19:06 IST

RRB NTPC UG CBT 2 Score Card 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा का स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB NTPC UG CBT 2 Score Card 2026
RRB NTPC UG CBT 2 Score Card 2026

RRB NTPC UG CBT 2 Score Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को नॉन-पॉपुलर टेक्निकल कैटेगरी (NTPC) इंटर लेवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 17 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। आरआरबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या सीईएन 07/2025 के तहत कुल 3058 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। 

RRB NTPC UG CBT 2 Score Card 2026 डाउनलोड लिंक 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने नंबर चेक कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RRB NTPC UG CBT 2 Score Card 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 की परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को सलेक्शन के अगले चरण यानी स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट आदि के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए अलग से शेड्यूल भी जारी किया जाएगी। शेड्यूल नोटिस की PDF में जगह और तिथि निहित होगी। सलेक्टिड कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी जाती है। स्कोरकार्ड की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

पद का नाम 

आरआरबी एनटीपीसी

विज्ञापन संख्या 

सीईएन 07/2025

रिक्त पद 

3058 

परीक्षा का नाम 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

30 अक्टूबर 2026 

स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि 

31 अक्टूबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrb.indianrailways.gov.in

RRB NTPC UG CBT 2 Score Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें।  

  • अब RRB NTPC UG CBT 2 Score Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • स्कोरकार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  •  स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 31, 2026, 19:06 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News