UPPSC PCS Pre Online Form 2026: ग्रुप A और B की 500 पोस्ट के लिए डायरेक्ट लिंक uppsc.up.nic.in पर करें अप्लाई

UPPSC PCS Pre Online Form 2026: यूपीपीएससी ने SDM, DSP और अन्य पदों के लिए अधिसूचना 25 जून को जारी की थी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई, 2026 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

Jul 8, 2026, 12:53 IST
UPPSC PCS Pre Online Form 2026
UPPSC PCS Pre Online Form 2026

UPPSC PCS Pre Online Form 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपी पीसीएस प्री ऑनलाइन फॉर्म 2026 की अंतिम तिथि 27 जुलाई को समाप्त होने जा रही है। अंतिम तिथि से पहले उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, BDO, कमिश्नर टैक्स सहित 500 पदों को भरना है। 

शैक्षणिक योग्यता - 

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग - अलग तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।  

आयु सीमा - 

आवेदन करने के लिए न्युनतम आयु 21 वर्ष। वहीं, अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 तक की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। 

UPPSC PCS Pre Online Form Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

यूपीपीएससी पीसीएस ग्रुप A और ग्रुप B प्रशासनिक पदों पर आवेदन 27 जुलाई, 2026 तक भरे जाएंगे। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों को आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

डिटेल्स 
महत्वपूर्ण तिथि
नोटिफिकेशन डेट 
25 जून, 2026
आवेदन तिथि 
25 जून, 2026
आवेदन तिथि/फीस जमा करने की अंतिम तिथि
27 जुलाई, 2026 
फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि
03 अगस्त, 2026

UPPSC PCS Pre Online Form 2026: आवेदन लिंक 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई, 2026 तक भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वैध ओटीआर नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क रसीद प्रिंट आउट कर रखने की सलाह दी जाती है। अंतिम समय में आन वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

यूपीपीएससी पीसीएस प्री-ऑनलाइन फॉर्म लिंक 

UPPSC PCS Application Fees: आवेदन शुल्क 

जनरल से लेकर एससी, एसटी सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क अलग - अलग तय किया गया है। आवेदन शुल्क से जुड़ी डिटेल्स को समझने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं। 

वर्ग
शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस
125 रुपये
एससी / एसटी
65 रुपये
लोक निर्माण विभाग
25 रुपये
पूर्व सैनिक
65 रुपये
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित / कुशल खिलाड़ी / महिलाएं
मूल श्रेणी के अनुसार

UPPSC PCS Application Form 2026:ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यूपीपीएससी पीसीएस प्री एप्लिकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

 स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। 

स्टेप 2 रजिस्ट्रेशन के लिए OTR प्रक्रिया पूरी करें। 

स्टेप 3 आवेदन करने के लिए OTR नंबर दर्ज करें। 

स्टेप 4 अब UPPSC PCS Application Form 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 अप्लाई लिंक पर क्लिक कर मांगी गई डिटेल्स भरें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। 

स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए फीस स्लिप को Save करना ना भूलें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates