UPPSC PCS Notification 2026: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन जारी, शुरू हुए 500 पदों के लिए आवेदन

Last Updated: Jun 26, 2026, 12:22 IST

 UPPSC PCS Notification 2026: यूपीपीएससी पीसीएस ने 25 जून, 2026 को ग्रुप A और B पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जून को शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड सहित डिटेल्स आगे लेख में देखें।

UPPSC PCS Notification 2026: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन जारी, शुरू हुए 500 पदों के लिए आवेदन
UPPSC PCS Notification 2026: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन जारी, शुरू हुए 500 पदों के लिए आवेदन

UPPSC PCS Notification 2026 in Hindi: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 500 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन संख्या A-1/E-1/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न प्रशासनिक और कार्यकारी पदों को भरना है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, बीडीओ और अन्य ग्रेड आदि शामिल हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन आगे लेख में देख सकते हैं। 

UPPSC PCS Notification 2026 PDF

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 25 जून, 2026 से शुरू कर दिए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन Submit करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन और संशोधन शुल्क (Fee Reconciliation) की अंतिम तिथि 2 अगस्त, 2026 तय की गई है। UPPSC की ओर से जारी किए गए पदों की संख्या घट और बढ़ सकती है। 

यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन 2026

डाउनलोड करें 

UPPSC PCS Recruitment 2026: हाइलाइट्स

यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2026 प्रक्रिया के लिए डिटेल नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से जुड़ी हाइलाइट्स नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

संचालन निकाय 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 

विज्ञापन संख्या 

A-1/E-1/2026 

पदों की संख्या 

500 पदों 

नोटिफिकेशन की तिथि 

25 जून, 2026 

आवेदन तिथि 

25 जून से 27 जुलाई, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://uppsc.up.nic.in/

UPPSC PCS 2026 Application Form Link: आवेदन लिंक 

यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी करने के साथ - साथ शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म 27 जुलाई तक भरे जाएंगे। इसके लिए पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आपकी सुविधा के लिए आवेदन लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

यूपीपीएससी पीसीएस ऑनलाइन आवेदन 2026

आवेदन करें 

UPPSC PCS Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार पात्रता मानदंड के लिए नीचे दी गई डिटेल्स देख सकते हैं। 

पोस्ट का नाम 

शैक्षणिक योग्यता 

प्रिंसिपल राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज

  • किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। 

  • एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा स्नातक (बीएड) की डिग्री। 

  • हाईस्कूल, इंटरमीडिएट या उच्च कक्षाओं में नियमित नियुक्ति के साथ कम से कम तीन साल का निरंतर शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही केंद्र या राज्य सरकार के कोष से नियमित वेतन प्राप्त किया गया हो।

सह जिला विद्यालय निरीक्षक/ उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद्/ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष  

किसी विश्वविद्यालय/मानित विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातकोत्तर उपाधि

वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान

किसी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि के साथ शिक्षा स्नातक। 

अधिमानी:

(क) एम.एड/शिक्षा में पी.एच.डी/शिक्षा में एम.फिल।

(ख) अन्य बातों के समान होने पर ऐसे अभ्यर्थी को सीधी भर्ती के मामले में अधिमानी दिया जाएगा, जिसने

प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि की सेवा की हो। या

राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी

अर्थशास्त्र/समाजशास्त्र/ वाणिज्य के साथ स्नातक उपाधि तथा विधि/श्रम सम्बन्ध/श्रम कल्याण/श्रम विधि/ वाणिज्य/समाजशास्त्र/समाजकार्य/समाज कल्याण/व्यापार प्रबन्धन/कार्मिक प्रबन्धन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा अथवा परास्नातक उपाधि।

सहायक श्रमायुक्त

भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, विधि, श्रम संबंध, श्रम कल्याण, श्रम विधि, समाज कार्य/कल्याण, व्यापार प्रबन्धन, कार्मिक प्रबन्धन में परास्नातक की उपाधि की अर्हता निर्धारित की गयी है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी

मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी प्रौद्योगिकी या जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान या जैव-रसायन विज्ञान या सूक्ष्म जीव विज्ञान में स्नातक की उपाधि या रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि या औषधि में उपाधि या केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित कोई अन्य समकक्ष/मान्यता प्राप्त अर्हता। चयन के पश्चात् अभ्यर्थी ने इस प्रयोजनार्थ अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त संस्था या संस्थान से खाद्य प्राधिकारी द्वारा यथा विनिर्दिष्ट प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया हो, परन्तु किसी व्यक्ति का, जिसका विनिर्माण आयात या किसी खाद्य पदार्थ के विक्रय में कोई वित्तीय हित हो, संबंधित सेवा नियमावली के अधीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त नहीं किया जायेगा।

सचिव श्रेणी-2, मंडी परिषद

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि, कृषि विपणन, विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या कृषि अर्थशास्त्र में स्नातक उपाधि।

लेखा एवं वित्त अधिकारी (नगर विकास विभाग)

विधि द्वारा स्थापित एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से अर्थशास्त्र/वाणिज्य/फाइनेंस के साथ स्नातक/सी.ए.(चार्टर्ड एकाउंटेंट), सी.एफ.ए. (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट)।

UPPSC PCS Exam 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार स्वयं से आवेदन पूरा करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  2. यूपीपीएससी OTR लॉगिन करें।

  3. यूपीपीसीएस 2026 आवेदन फॉर्म पर जाएं।

  4. व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण दर्ज करें।

  5. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  7. फॉर्म जमा करें और भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 26, 2026, 12:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News