UPSSSC Ganna Paryavekshak Main Exam 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक बेहद महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग के विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2026 के अंदर गन्ना अधिष्ठान एवं चीनी अधिष्ठान के नियंत्रणाधीन गन्ना पर्यवेक्षक (Sugarcane Supervisor) के कुल 1,182 खाली पोस्ट पर सेलेक्शन के लिए मुख्य एग्जाम आयोजित किया जा रहा है।
जो छात्र प्रारंभिक अर्हता एग्जाम (PET-2025) के आधार पर मुख्य एग्जाम के लिए शार्टलिस्ट किए गए हैं, उन्हें अब एग्जाम में बैठने से पहले आयोग द्वारा निर्धारित किए गए ऑनलाइन फीस को जमा करना होगा।
UPSSSC Cane Supervisor 2026: मुख्य डिटेल्स
गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य एग्जाम और फीस भुगतान से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और नंबर के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को चेक करें।
Related Stories
|
इवेंट
|
आधिकारिक जानकारी
|
|
भर्ती संस्था
|
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC, Lucknow)
|
|
पोस्ट का नाम
|
गन्ना पर्यवेक्षक (Sugarcane Supervisor)
|
|
कुल वैकेंसी
|
1,182 पोस्ट
|
|
विज्ञापन संख्या
|
विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2026
|
|
मुख्य एग्जाम की डेट
|
29 नवंबर 2026 (पूर्वाहन 10:00 बजे से 12:00 बजे तक)
|
|
कैटेगरी-वाइज एग्जाम फीस
|
• अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग (General/OBC): 200
• अनुसूचित जाति व जनजाति (SC/ST): 80
• दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD): शून्य (कोई शुल्क नहीं)
|
|
फीस जमा करने की प्रक्रिया
|
आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के 'Main Examination Fee Deposition' ऑप्शन के माध्यम से
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
upsssc.gov.in
|
UPSSSC Ganna Paryavekshak Main Exam Fee Details: कैटेगरी-वाइज कितना देना होगा एग्जाम फीस?
आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, मुख्य एग्जाम में सम्मिलित होने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के छात्रों को अलग-अलग ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा:
- अनारक्षित (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): इन वर्गों के छात्रों को 200 रुपये का ऑनलाइन फीस जमा करना होगा।
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST): इन आरक्षित कैटेगरी के छात्रों के लिए एग्जाम फीस 80 रुपये निर्धारित किया गया है।
- दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD): दिव्यांग कैटेगरी के सभी छात्रों के लिए यह एग्जाम फीस पूरी तरह माफ है, उन्हें कोई फीस नहीं देना होगी।
UPSSSC Sugarcane Supervisor 2026 Notice - यहां क्लिक करें
फीस जमा करने के बाद ही डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
छात्रों को यह विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि आयोग के नियमों के मुताबिक:
- फीस जमा करना जरूरी: मुख्य एग्जाम के लिए निर्धारित ऑनलाइन फीस सफलतापूर्वक जमा करने के बाद ही छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना: एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड किए जाने के संबंध में छात्रों को आयोग द्वारा अलग से वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसलिए नियमित रूप से पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
ऑनलाइन फीस जमा करने की आसान प्रक्रिया
शार्टलिस्ट किए गए छात्र एग्जाम में शामिल होने से पहले नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी ऑनलाइन फीस को जमा कर सकते हैं:
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Main Examination Fee Deposition' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर, अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य मांगी गई डिटेल्स को ध्यान से फील करें।
- फिल करने के बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस (200 या 80) का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से सुरक्षित रूप से पूरा करें।
- फीस जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज या ई-रसीद का प्रिंटआउट को निकालकर रख लें।
यहां भी पढ़े: बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन एग्जाम की डेट्स जारी, जानें कब लाइव होगा Admit Card
