UPSSSC Forest Guard Result 2026: यूपी फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट upsssc.gov.in जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

UPSSSC Forest Guard Result 2026: यूपीएसएसएससी ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट upsssc.gov.in जारी किया है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 5, 2026, 12:01 IST
UPSSSC Forest Guard Result 2026: यूपी फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट upsssc.gov.in जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें
UPSSSC Forest Guard Result 2026: यूपी फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट upsssc.gov.in जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

UPSSSC Forest Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी वनरक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। मेन्स एग्जाम 27 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। जिसका उद्देश्य वनरक्षक के 693 व 16 कुल 709 रिक्त पदों को भरना है। 

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिनका सिलेक्शन चयन प्रक्रिया के अगले चरण फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए किया गया है। 

UPSSSC Forest Guard Result 2026: रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी फॉरेस्ट गार्ड 2026 का रिजल्ट upsssc.gov.in जारी किया है। 27 सितंबर की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी सिलेक्शन लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने आंसर की 29 सितंबर, 2026 को जारी कर दी थी। इसकी मेरिट लिस्ट 3 अक्टूबर, 2026 को जारी की गई है। 

UPSSSC Forest Guard Result 2026 PDF Download Link

मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। जिन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट 2026 

UPSSSC Forest Guard Result 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में वन रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2026 से जुड़े हाइलाइट्स देख सतके हैं:

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विज्ञापन संख्या
12-परीक्षा/2026
पद के नाम
वन रक्षक (वन रक्षक) और वन्यजीव रक्षक (वन्य जीव रक्षक)
कुल रिक्तियां
709 पद (693 वन रक्षक, 16 वन्यजीव रक्षक)
फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट 2026 
3 अक्टूबर, 2026 (जारी)
अगला चरण
पीएमटी/पीएसटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आधिकारिक वेबसाइट

UPSSSC Forest Guard Result 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

यूपी वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UPSSSC Forest Guard Result 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रिजल्ट पीडीएफ ओपन करें। 

स्टेप 4 अपना रोल नंबर Ctrl+ F से सर्च करें। 

स्टेप 5 चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी करें। 

स्टेप 6 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates