UPTET 2026 Topper: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत 26 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर यूूपी टीईटी परीक्षा पेपर-1 (कक्षा पहली से पांचवी) और पेपर-2 (कक्षा छठी से आठवीं) का रिजल्ट 2026 जारी कर किया था। इसकी परीक्षा 02 जुलाई, 03 जुलाई और 04 जुलाई को 5 शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में यूपी के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यूपी टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके रिजल्ट की PDF और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूूपी टीईटी परीक्षा 2026 के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। प्राथमिक स्तर पर 7,13,648 में से 5,71,435 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 10,57,021 में से 7,59,513 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफलता प्रतिशत क्रमशः 80.07% और 71.85% रहे। अब इस परीक्षा में यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले हेडमास्टर मनोज सिंह ने टॉप किया है। उनके 150 में से 149 अंक आए हैं। हालांकि यूपीईएसएससी की ओर से यूपी टीईटी परीक्षा की कोई मेरिट या टॉपर लिस्ट जारी नहीं की गई है।
आखिर कौन है मनोज सिंह?
मनोज सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ। मनोज हेड मास्टर है और उनके यूपी टीईटी की परीक्षा में 150 में से 149 अंक आए हैं। हालांकि उनके बारे में फिलहाल यही जानकारी उपलब्ध है। जैसी ही कोई जानकारी आती है। इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा। मनोज सिंह के टॉप करने से घर में खुशी का माहौल है। मनोज को खूब बधाइयां दी जा रही है। मां बाप की आंखों में खुशी के आंसू है। वह अपने राज्य के लिए एक मिसाल बनकर उभरे हैं।
Related Stories
यूपी टीईटी परीक्षा क्या है?
यूूपी टीईटी परीक्षा है, जिसे शिक्षक पात्रता परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक राज्य स्तर की परीक्षा है। यह परीक्षा पेपर-1 (कक्षा पहली से पांचवी) और पेपर-2 (कक्षा छठी से आठवीं) के लिए आयोजित की जाती है। यूूपी टीईटी परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए योग्य हो जाते हैं। इसके लिए एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है, जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है।
ये भी पढ़ें: 18 बार फेल, पर नहीं टूटा हौसला: ड्राइवर के बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन से रचा इतिहास, बना IPS!
