Uttarakhand BSc Nursing 2026 Round 3 Seat Allotment जल्द होगा जारी, देखें Latest Updates

Uttarakhand BSc Nursing 2026 Round 3 Seat Allotment: एचएनबीएमयू द्वारा उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जारी किया जा रहा है।

Oct 8, 2026, 19:04 IST
UK BSc Nursing Round 3 Seat Allotment Result 2026 Out
UK BSc Nursing Round 3 Seat Allotment Result 2026 Out

UK BSc Nursing Round 3 Seat Allotment Result 2026 Out: उत्तराखंड के राजकीय और निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) सिलेब्स में एडमिशन के इच्छुक छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (HNBUMU) आज कभी भी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट (Round 3 Seat Allotment Result 2026) रिजल्ट को जारी कर सकता है। 

जो छात्र इस राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों को निर्धारित टाइम-पीरियड के अंदर अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Uttarakhand BSc Nursing Round 3 Counseling 2026: मुख्य डिटेल्स 

इवेंट 
डिटेल्स 
आयोजक संस्थान
हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (HNBUMU)
सिलेब्स 
B.Sc. Nursing (4-Year Degree Course)
काउंसलिंग का स्टेप 
राउंड 3 (Round 3 / Mop-Up Round)
सीट अलॉटमेंट स्थिति
आज जारी होने की एक्सपेक्टेशन 
ऑफिशियल वेबसाइट
आवश्यक क्रेडेंशियल्स
रोल नंबर, पासवर्ड / रजिस्ट्रेशन नंबर

Uttarakhand HNBUMU Official Website, Login Direct Link - यहां क्लिक करें

Uttarakhand BSc Nursing 2026 Round 3 Seat Allotment Out Today: यहां पढ़े

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक और डाउनलोड करें?

Uttarakhand BSc Nursing Round 3 Counseling 2026 के अलॉटमेंट रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. HNBUMU की ऑफिशियल वेबसाइट hnbumu.ac.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर BSc Nursing Counseling 2026 - Round 3 Seat Allotment Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करें। 
  4. स्क्रीन पर आपका सीट अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
  5. प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड करें। 
  6. फिर, इसका प्रिंटआउट ले लें।

अलॉटमेंट के बाद की महत्वपूर्ण प्रक्रिया और आवश्यक डॉक्यूमेट्स 

सीट अलॉट होने के बाद छात्रों को दिए गए टाइम के अंदर संबंधित कॉलेज में शारीरिक रूप से उपस्थित होकर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी।

कॉलेज रिपोर्टिंग के दौरान ले जाने वाले आवश्यक डाक्यूमेंट्स:

  • HNBUMU BSc Nursing एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड 2026
  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • उत्तराखंड डोमिसाइल / निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति / कैटेगरी प्रमाण पत्र (OBC / SC / ST / EWS - यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) और चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)

यहां भी पढ़े: RUHS Pharmacy Round 3 Seat Allotment Result 2026 जारी, ruhscuet2026.com से करें डाउनलोड

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates