RUHS Pharmacy Round 3 Seat Allotment Result 2026 जारी, ruhscuet2026.com से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 8, 2026, 17:46 IST

RUHS Pharmacy 2026 Round 3 Seat Allotment: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने बी.फार्मा और डी.फार्मा राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ruhscuet2026.com पर आज जारी कर दिया है। छात्र वेबसाइट पर जाकर तुरंत अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके 14 अक्टूबर 2026 तक कॉलेज में रिपोर्टिंग को पूरी करें।  

RUHS Pharmacy Round 3 Seat Allotment Result 2026 Out
RUHS Pharmacy Round 3 Seat Allotment Result 2026 Out

RUHS Pharmacy Round 3 Seat Allotment Result 2026 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), जयपुर ने राजस्थान फार्मेसी एडमिशन (B.Pharm एवं D.Pharm) के Round 3 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज 8 अक्टूबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। वे सभी छात्र जिन्होंने राउंड 3 काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत चॉइस फिलिंग में भाग लिया था, वे अब पोर्टल ruhscuet2026.com पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस और अलॉटमेंट लेटर को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आरयूएचएस (RUHS) द्वारा संचालित बी.फार्मा और डी.फार्मा सिलेब्स के लिए यह तीसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। छात्रों को इसके माध्यम से राज्य के सरकारी और प्राइवेट फार्मेसी कॉलेजों की बची हुई सीटों को अलॉट किया जा रहा है। जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें दिए गए टाइम-पीरियड के अंदर अपने अलॉटडेट कॉलेज में जाकर  रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा।

RUHS Pharmacy Round 3 Counseling 2026

आरयूएचएस फार्मेसी 2026 काउंसलिंग से संबंधित सभी डेट्स और डिटेल्स के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल से चेक करें। 

इवेंट

डिटेल्स 

आयोजक संस्थान

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), जयपुर

सिलेब्स 

B.Pharm और D.Pharm (Bachelor & Diploma in Pharmacy)

काउंसलिंग का राउंड 

राउंड 3 सीट अलॉटमेंट (Round 3 Seat Allotment)

रिजल्ट जारी डेट

08 अक्टूबर 2026

कॉलेज रिपोर्टिंग डेट 

08 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक

ऑफिशियल पोर्टल्स

ruhscuet2026.com 

आवश्यक क्रेडेंशियल्स

रोल नंबर, पासवर्ड / जन्म तिथि

RUHS Pharmacy Round 3 Seat Allotment Result 2026: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र RUHS Pharmacy Counselling 2026 Round 3 Result को डाउनलोड और चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए RUHS Pharmacy Round 3 Seat Allotment Result 2026 या  Provisional Allotment Letter Round 3 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, खुलने वाली नई विंडो में अपना रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि को फिल करें।
  4. जानकारी को भरने के बाद फॉर्म को Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. अलॉटमेंट स्टेटस को देखने के बाद इसे डाउनलोड करें। 
  6. डाउनलोड करने के बाद सभी छात्र इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 8, 2026, 17:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News