वर्ल्ड स्पेस वीक 2026: रॉकेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव; जानें इतिहास और थीम

Last Updated: Oct 8, 2026, 15:40 IST

World Space Week 2026 Special: 4 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक वर्ल्ड स्पेस वीक का आयोजन किया गया है। इस दौरान  स्कूलों, म्यूजियम, प्लेनेटेरियम, स्पेस कंपनियों और एस्ट्रोनॉमी क्लबों में लोगों को अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से समझने का मौका दिया जाता है। क्या आप इस साल 2026 की ऑफिशियल थीम के बारे में जानते है?

World Space Week 2026 Special
World Space Week 2026 Special

World Space Week 2026: 'हर साल 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक दुनिया भर में वर्ल्ड स्पेस वीक (World Space Week - WSW) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी यह आयोजन मानव जीवन को बेहतर बनाने में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के योगदान को सम्मानित करने के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। इस वीक में सबसे बड़ा वैश्विक मंच जैसे आयोजित किया जाता है। 

इस साल 2026 में मनाया जा रहा यह वर्ल्ड स्पेस वीक बेहद खास और जरूरी है, क्योंकि इस बार का आयोजन रॉकेट और लॉन्च सिस्टम टेक्नोलॉजी में आ रहे बड़े से बड़े बदलावों को समर्पित है। अंतरिक्ष अब केवल सरकारी एजेंसियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह प्राइवेट कंपनियों, स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं के लिए भी तेजी से सुलभ हो रहा है।

वर्ल्ड स्पेस वीक 2026 की थीम: ‘रॉकेट रिवोल्यूशन’ (Rocket Revolution)

इस साल 2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र और विश्व अंतरिक्ष सप्ताह यानी वर्ल्ड स्पेस वीक एसोसिएशन ने ऑफिशियल थीम ‘रॉकेट रिवोल्यूशन’ (Rocket Revolution) निर्धारित की गई है।

  • थीम का मुख्य उद्देश्य: पारंपरिक और एकल-उपयोग (single-use) वाले रॉकेटों से इतर रीयूजेबल (Reusable) यानी दोबारा प्रयोज्य लॉन्च व्हीकल तकनीक को बढ़ावा देना है।
  • कम लागत में अंतरिक्ष यात्रा: रीयूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी के कारण अंतरिक्ष में पेलोड (उपग्रह व उपकरण) भेजने की लागत में भारी गिरावट आई है।
  • व्यावसायिक पहुंच: इस क्रांति ने प्राइवेट क्षेत्र, छोटे देशों और शैक्षणिक संस्थानों को भी अपने उपग्रह कक्षा (Orbit) में स्थापित करने का अवसर दिया है।

4 से 10 अक्टूबर की ही डेट्स क्यों हैं इतनी खास?

वर्ल्ड स्पेस वीक की डेट्स अंतरिक्ष इतिहास की दो अत्यंत महत्वपूर्ण घटनाओं को याद दिलाती हैं। इन घटनाओं के बारे में जानने के लिए छात्र यहां देखें। 

  1. 4 अक्टूबर 1957: इस दिन सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला कृत्रिम उपग्रह स्पुतनिक 1 (Sputnik 1) सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्च किया था। यहीं से 'अंतरिक्ष युग' (Space Age) की शुरुआत हुई थी।

  1. 10 अक्टूबर 1967: इस दिन आउटर स्पेस ट्रीटी (Outer Space Treaty) लागू हुई थी। यह अंतर्राष्ट्रीय संधि अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग के नियम तय करती है।

वर्ल्ड स्पेस वीक 2026 Highlights

इवेंट 

महत्वपूर्ण डिटेल्स 

आयोजन डेट

4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026

ऑफिशियल थीम 2026 

रॉकेट रिवोल्यूशन (Rocket Revolution)

आयोजक संस्था

संयुक्त राष्ट्र (UN) एवं WSW एसोसिएशन

शुरुआत (UN द्वारा)

6 दिसंबर 1999 को घोषणा (प्रथम आयोजन वर्ष 2000)

मुख्य केंद्र बिंदु

रीयूजेबल रॉकेट, कम लागत की लॉन्चिंग और व्यावसायिक अंतरिक्ष मिशन

भारत की भूमिका

ISRO के आउटरीच कार्यक्रम और भारतीय स्पेस-स्टार्टअप्स का प्रदर्शन

रॉकेट की दुनिया में कैसे आई 'नई क्रांति'?

पारंपरिक रूप से रॉकेट केवल एक बार इस्तेमाल के लिए बनाए जाते थे और लॉन्च के बाद समुद्र में गिरकर नष्ट हो जाते थे, जिससे अंतरिक्ष मिशन अत्यधिक महंगे होते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में Launch Technology में काफी बदलाव आए हैं:

  • रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV): रॉकेट के बूस्टर अब सुरक्षित धरती या ड्रोन-शिप पर लैंड कर सकते हैं। साथ ही, इसका दोबारा इस्तेमाल भी किया जा सकता है। 
  • 3D प्रिंटेड रॉकेट इंजन: तकनीक के एडवांस होने से रॉकेट के पुर्जे 3D प्रिंटिंग से जल्दी और कम लागत में बनाए जा रहे हैं।
  • प्राइवेट क्षेत्र की भागीदारी: स्पेस-एक्स, ब्लू ओरिजिन के अलावा भारत में 'अग्निकुल कॉसमॉस' और 'स्काईरूट एयरोस्पेस' जैसे स्टार्टअप्स ने हल्के और त्वरित लॉन्चिंग वाले रॉकेट विकसित किए हैं।

यहां भी पढ़े: राजस्थान से होकर गुजरेंगी 3 नई ट्रेनें, हरिद्वार-ओखा व वेरावल एक्सप्रेस को भी हरी झंडी; जानें स्टेशनों की लिस्ट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 8, 2026, 15:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News