Gold Price Today in India, आज सोने का भाव क्या है 27 November 2026: सोने की कीमतें लगातार बदल रही हैं। बीते कुछ दिनों से पीली धातु की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सोने चांदी के भाव के उतार चढ़ाव पर नजर बनाए रखना जरूरी है। आइये जानते हैं 27 नवंबर को सोने का भाव क्या है?
गुरुवार को तेजी के बाद आज शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले सोने के वायदा भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव 0.09 फीसदी यानी 111 रुपये टूटकर 1,22,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी दिन सोना 1,22,272 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
Gold Rate Today: अपने शहर में सोने का ताजा भाव जानें
अलग-अलग बाजारों और स्रोतों के अनुसार सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोने के गहने खरीदने से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा रेट जरूर पता कर लें। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,641 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,12,339 रुपये, 18 कैरेट 91,981 रुपये और 14 कैरेट सोना 71,745 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने का भाव 3,567.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
दूसरी ओर, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर सभी टैक्स सहित 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,950 रुपये, 22 कैरेट का 1,14,550 रुपये और 18 कैरेट सोने का दाम 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 24 कैरेट सोना/ 22 कैरेट सोना/ 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹124950/ ₹114550/ ₹93750
मुंबई ₹124800/ ₹114400/ ₹93600
कोलकाता ₹124800/ ₹114400/ ₹93600
चेन्नई ₹125890/ ₹115400/ ₹94450
पटना ₹124850/ ₹114450/ ₹93650
लखनऊ ₹124950/ ₹114550/ ₹93750
-1795744695716.webp)