अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र, 25 लाख युवाओं को नौकरी का वादा

UP Election 2026: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख दलों की तैयारियां तेज हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा ने अपने घोेषणा पत्र में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और बेरोजगारों को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा किया है। 

Nov 26, 2026, 19:27 IST
UP Election 2026
UP Election 2026

UP Vidhan Sabha Election 2026: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के बीच अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। पार्टी के घोषणा पत्र में बेरोजगारों को हर महीने 5000 रुपये और 25 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया है। इसके अलावा हर साल बुजुर्ग महिलाओं को 40,000 हजार पेंशन देने की बात कही गई है।

5 साल में होंगी 25 लाख सरकारी नौकरियां 

सपा के अध्यक्ष ने पार्टी के घोषणा पत्र में यह वादा किया है कि 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएगी। हालांकि उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में लगभग 2 से 3 करोड़ रोजवारनौकरी से जुड़े कौशल विकास की व्यवस्था की जाएगी।  के अवसर पैदा करने की भी बात कही है। अगर किसी युवा को नौकरी नहीं मिलती है, तो उसे नौकरी मिलने तक हर महीने 5,000 रुपये दिए जाएंगे। 

Related Stories

भर्ती परीक्षा में नहीं होगी देरी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा पार्टी के घोषणा पत्र में एलान किया है कि हम भर्ती परीक्षा में देनी नहीं होेने देंगे। एक परीक्षा के आधार पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया को तीन महीने और दो परीक्षाओं वाली भर्ती छह महीने के भीतर पूरी करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया जाएगा।   

भूमाफिया पर कसा जाएगा शिकंजा 

आखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र में भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने की बात कही है। किसी भी ताकतवर आदमी को जमीन हड़पने नहीं दी जाएगी और अगर कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी एक्शन होगा। STF का गठन किया जाएगा। इसके अलावा किसी भी गुंडे माफिया को प्रदेश के अंदर पनपने नहीं दिया जाएगा। 

अन्य वादे जो घोषणा पत्र में किए गए 

  • अग्निवीरों को पुलिस व अन्य विभागों में रोजगार दिलाया जाएगा

  • शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लाया जाएगा

  • 26 हजार बंद प्राथमिक स्कूल फिर से शुरू होंगे

  • 12वीं पास करने वालों को मिलेगा लैपटॉप

  • जातीय जनगणना कराने का वादा 

  • समाजवादी कैंटीन खोलने और 5 रुपये की थाली देने का वादा

  • अल्पसंख्यकों की संपत्ति की जाएगी सुरक्षा

  • सभी गांवों और शहरों में बनाए जाएंगे WIFI जोन

  • किसानों की कर्ज माफी और MSP की गारंटी

  • मिलेगी मुफ्त बिजली

  • स्वास्थ्य और ₹10 लाख का बीमा

  • पुरानी पेंशन की होगी बहाली

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.