Constitution Day 2026 in Hindi: संविधान किसी देश या राज्य के शासन को चलाने वाली एक कानूनी किताब है, जिसमें नियम और मूल सिद्धांत होते हैं। आज ही दिन यानी 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ था, जिसे हम संविधान दिवस के नाम भी से जानते हैं, जिसे आज पूरे देश सेलिब्रेट कर रहा है। संविधान बनाने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे। इसकी प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे। संविधान में मूल रूप से 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। वर्तमान में 25 भाग, 470 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं। हालांकि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां संविधान नहीं है, लेकिन फिर भी वहां के लोग नियमों का पालन करते हैं।
सऊदी अरब
सऊदी अरब के बारे में आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस देश में कोई संविधान नहीं है। यहां कुरान शरीफ में लिखी बातों को ही फॉलो किया जाता है और उसी के हिसाब से फैसले भी लिए जाते हैं। हालांकि यह एक इस्लामिक देश भी है।
Related Stories
इंग्लैंड यानी यूनाईटेड किंगडम
इंग्लैंड देश के पास भी अपना संविधान नहीं है। इस देश में पहले से ही कुछ नियमों बने हुए हैं, जिसके आधार पर ही वहां की सत्ता राज करती है। हालांकि इन नियमों को समय और परिस्थितियों को देखते हुए संसद में बदला भी जा सकता है।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में भी संविधान नहीं है। यहां पर भी इंग्लैंड की तरह पहले से ही कुछ नियम बने हुए हैं, जिसके आधार पर ही यहां की न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था चलती है।
इजराइल
इजराइल देश के पास भी अपना कोई संविधान नहीं है, जो साल 1948 में बना था। हालांकि जब यह देश बना था, तब संसद में संविधान बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन आपसी विवाद और मतभेदों की वजह से यहां संविधान नहीं बन सका। अपने कुछ बुनियादी नियमों के तहत यह देश बिना संविधान के चल रहा है।
