भारत और जापान के बीच 22 सितंबर, मंगलवार को ऐतिहासिक मैच होने जा रहा है। यह टी20 इंटरनेशनल मैच दोनों देशों के कूटनीतिक व राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खेला जाएगा। इस मैच को 'स्पोर्ट 75' नाम दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत और जापान ने इस मैच के लिए भी वही टीमें भेजी हैं, जो एशियन गेम्स में भाग लेंगी। यह पहल ('स्पोर्ट 75') जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक समिट के दौरान हुए एक समझौते से आई है, जिसका मकसद खेल के जरिए भारत और जापान के बीच लोगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
कब और कहां देख सकेंगे मैच?
भारत और जापान का यह टी20 इंटरनेशनल मैच दर्शक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर फैनकोड एप पर देख सकते हैं। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा, जो जापान के सानो, तोचिगी प्रीफेक्चर में सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को एशियन गेम्स में होने वाले मुकाबले से पहले वॉर्मअप मैच के तौर पर देखेगी। वहीं जापान टी20 विश्व कप और एशिया कप चैंपियन टीम के सामने अपनी तैयारियों को परखेगी।
जापान की ओर से खेलेंगे ये खिलाड़ी
-
केंडल फ्लेमिंग (कप्तान)
एलेस्टर फ्लेमिंग
कोहेई कुबोटा
डेक्लान सुजुकी
त्सुयोशी ताकाडा
माकोटो तानियामा
लाचलन यामामोटो लेक
बेंजामिन इटो डेविस
जेक कुसुडा नैर्न
रियो सकुरानो थॉमस
इब्राहिम ताकाहाशी
शोमा स्लेटर
वातरू मियाउची
शिराई पैटमोर (विकेट कीपर)
चार्ली हारा-हिंजेव
केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने बनाए सबसे ज्यादा रन
जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा इब्राहिम ताकाहाशी और डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब टीम के अन्य दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 50 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जापान 2028 टी20 विश्व कप की रेस में शामिल है। जापान ने ईस्ट-एशिया पैसिफिक टी20 विश्व कप 2028 के उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर में दूसरा स्थान हासिल किया।
भारत की ओर से किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?
-
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
-
संजू-सैमसन (विकेटकीपर)
-
ईशान किशन
-
तिलक-वर्मा
-
वैभव सूर्यवंशी
-
अभिषेक-शर्मा
-
शिवम-दुबे
-
अक्षर-पटेल
-
वाशिंगटन-सुंदर
-
विपराज निगम
-
रवि बिश्नोई
-
जसप्रीत-बुमराह
-
अर्शदीप-सिंह
-
यश-ठाकुर
जानिए जापान के सानो क्रिकेट स्टेडियम की खासियत
अगर हम जापान का सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की बात करें, तो यह अन्य क्रिकेट स्टेडियम से काफी अलग है। इस स्टेडियम में लगभग 2,000 से 4,000 दर्शक ही बैठ सकते हैं। जबकि अन्य स्टेडियम की बात करें, तो आमतौर दर्शकों के बैठने के लिए लगभग 25,000 से 1 लाख तक सीट होती है। जापान का सानो ग्राउंड एक खुला, हरा-भरा और कम्युनिटी-पार्क स्टाइल का ग्राउंड है।
