ODI World Cup 2027 Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए खास दिन! 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल केप टाउन में जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस दिन टूर्नामेंट के शुरू होने में ठीक एक साल का समय बाकी रहेगा। इसी के साथ वर्ल्ड कप के मुकाबलों के टिकटों की बिक्री भी शुरू होने की उम्मीद है। अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 नवंबर 2027 को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। भारत अपना पहला मैच ग्रुप स्टेज में 7 अक्टूबर को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों का आगाज 7 अक्टूबर को केप टाउन में होगा। पूरे टूर्नामेंट के मुकाबले कुल 12 अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे।
14 टीमों के बीच होगा मुकाबला
2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। 30 सितंबर की क्वालिफिकेशन कट-ऑफ तक इनमें से 10 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण डायरेक्ट एंट्री मिली है, जबकि आठ अन्य टीमों ने ICC वनडे रैंकिंग के बेसिस पर क्वालिफाई किया है।
कब है भारत का पहला मैच
भारत अपना पहला मैच ग्रुप स्टेज में 7 अक्टूबर 2027 को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। वहीं 10 अक्टूबर 2027 को 9वीं बार पाकिस्तान से जोहान्सबर्ग में मुकाबला होगा।
वर्ल्ड कप 2027: किस ग्रुप में कौन-सी टीम
ग्रुप A
- भारत
- ऑस्ट्रेलिया
- पाकिस्तान
- अफगानिस्तान
- जिम्बाब्वे
- क्वालीफायर A
ग्रुप B में कौन-सी टीमें
- न्यूजीलैंड
- दक्षिण अफ्रीका
- श्रीलंका
- इंग्लैंड
- बांग्लादेश
- क्वालीफायर B
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल
सुपर सीरीज
|
तारीख
|
मुकाबला
|
वेन्यू
|
|
2 अक्टूबर 2027
|
QF1 बनाम QF3
|
विंडहोक
|
|
4 अक्टूबर 2027
|
QF1 बनाम QF2
|
विंडहोक
|
|
6 अक्टूबर 2027
|
QF2 बनाम QF3
|
विंडहोक
|
ग्रुप स्टेज
|
तारीख
|
मुकाबला
|
वेन्यू
|
|
7 अक्टूबर
|
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
|
केपटाउन
|
|
8 अक्टूबर
|
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
|
त्श्वाने (Tshwane)
|
|
8 अक्टूबर
|
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
|
विंडहोक
|
|
9 अक्टूबर
|
ज़िम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर A
|
बुलावायो
|
|
9 अक्टूबर
|
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
|
केपटाउन
|
|
10 अक्टूबर
|
भारत बनाम पाकिस्तान
|
जोहान्सबर्ग
|
|
10 अक्टूबर
|
श्रीलंका बनाम क्वालीफायर B
|
विंडहोक
|
|
11 अक्टूबर
|
ज़िम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान
|
बुलावायो
|
|
12 अक्टूबर
|
ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर A
|
पार्ल
|
|
12 अक्टूबर
|
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश
|
कुगोम्पो सिटी
|
|
13 अक्टूबर
|
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
|
विंडहोक
|
|
13 अक्टूबर
|
दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर B
|
पार्ल
|
|
14 अक्टूबर
|
भारत बनाम अफगानिस्तान
|
त्श्वाने (Tshwane)
|
|
15 अक्टूबर
|
पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर A
|
ब्लोमफोंटेन
|
|
15 अक्टूबर
|
ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया
|
हरारे
|
|
16 अक्टूबर
|
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
|
डरबन
|
|
16 अक्टूबर
|
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
|
गक्बेर्हा
|
|
17 अक्टूबर
|
भारत बनाम क्वालीफायर A
|
ब्लोमफोंटेन
|
|
17 अक्टूबर
|
न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर B
|
हरारे
|
|
18 अक्टूबर
|
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
|
कुगोम्पो सिटी
|
|
19 अक्टूबर
|
ज़िम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान
|
हरारे
|
|
19 अक्टूबर
|
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
|
डरबन
|
|
20 अक्टूबर
|
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका
|
जोहान्सबर्ग
|
|
20 अक्टूबर
|
इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर B
|
हरारे
|
|
21 अक्टूबर
|
अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर A
|
कुगोम्पो सिटी
|
|
22 अक्टूबर
|
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
|
पार्ल
|
|
22 अक्टूबर
|
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका
|
जोहान्सबर्ग
|
|
23 अक्टूबर
|
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
|
गक्बेर्हा
|
|
23 अक्टूबर
|
बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर B
|
त्श्वाने
|
|
24 अक्टूबर
|
ज़िम्बाब्वे बनाम भारत
|
विक्टोरिया फॉल्स
|
सुपर 7 स्टेज (ब्रैकेट में मौजूदा सीडेड टीम)
|
तारीख
|
मुकाबला
|
वेन्यू
|
|
25 अक्टूबर
|
A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम B3 (श्रीलंका)
|
जोहान्सबर्ग
|
|
26 अक्टूबर
|
B1 (न्यूजीलैंड) बनाम A3 (पाकिस्तान)
|
गक्बेर्हा
|
|
27 अक्टूबर
|
B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम AB4 (इंग्लैंड)
|
त्श्वाने
|
|
28 अक्टूबर
|
A1 (भारत) बनाम A2 (ऑस्ट्रेलिया)
|
विक्टोरिया फॉल्स
|
|
29 अक्टूबर
|
B1 (न्यूजीलैंड) बनाम B3 (श्रीलंका)
|
कुगोम्पो सिटी
|
|
30 अक्टूबर
|
A3 (पाकिस्तान) बनाम AB4 (इंग्लैंड)
|
विक्टोरिया फॉल्स
|
|
31 अक्टूबर
|
B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम A1 (भारत)
|
जोहान्सबर्ग
|
|
1 नवंबर
|
A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम B1 (न्यूजीलैंड)
|
विक्टोरिया फॉल्स
|
|
2 नवंबर
|
B3 (श्रीलंका) बनाम AB4 (इंग्लैंड)
|
केपटाउन
|
|
3 नवंबर
|
B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम A3 (पाकिस्तान)
|
डरबन
|
|
4 नवंबर
|
A1 (भारत) बनाम B1 (न्यूजीलैंड)
|
पार्ल
|
|
5 नवंबर
|
A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम AB4 (इंग्लैंड)
|
डरबन
|
|
6 नवंबर
|
B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम B3 (श्रीलंका)
|
ब्लोमफोंटेन
|
|
7 नवंबर
|
A1 (भारत) बनाम A3 (पाकिस्तान)
|
केपटाउन
|
|
8 नवंबर
|
B1 (न्यूजीलैंड) बनाम AB4 (इंग्लैंड)
|
डरबन
|
|
9 नवंबर
|
B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम A2 (ऑस्ट्रेलिया)
|
गक्बेर्हा
|
|
10 नवंबर
|
A3 (पाकिस्तान) बनाम B3 (श्रीलंका)
|
ब्लोमफोंटेन
|
|
11 नवंबर
|
A1 (भारत) बनाम AB4 (इंग्लैंड)
|
गक्बेर्हा
|
|
12 नवंबर
|
B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम B1 (न्यूजीलैंड)
|
केपटाउन
|
|
13 नवंबर
|
A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम A3 (पाकिस्तान)
|
ब्लोमफोंटेन
|
|
14 नवंबर
|
A1 (भारत) बनाम B3 (श्रीलंका)
|
डरबन
|
सेमीफाइनल
|
तारीख
|
मुकाबला
|
वेन्यू
|
|
17 नवंबर 2027
|
सेमीफाइनल 1
|
केपटाउन
|
|
18 नवंबर 2027
|
सेमीफाइनल 2
|
त्श्वाने
|
फाइनल कब और कहां
|
तारीख
|
मुकाबला
|
वेन्यू
|
|
21 नवंबर 2027
|
फाइनल
|
जोहान्सबर्ग
|
तीन फेज में होगा टूर्नामेंट
2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट पिछले संस्करणों से अलग और काफी दिलचस्प होगा। सेमीफाइनल और फाइनल से पहले टूर्नामेंट में तीन फेज होंगे।
पहला फेज सुपर सीरीज होगा। इसमें क्वालिफाई करने वाली 14 टीमों में से सबसे निचली रैंक वाली तीन टीमें आपस में राउंड-रॉबिन मुकाबले खेलेंगी। इन तीन टीमों में से टॉप पर रहने वाली टीम अगले फेज में पहुंचेगी।
इसके बाद दूसरा फेज शुरू होगा, जिसमें 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इस फेज में कुल 30 मैच होंगे। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी।
दोनों ग्रुप से टॉप तीन-तीन टीमें अगले फेज में पहुंचेंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुपों में अगली सबसे बेहतर टीम को भी जगह मिलेगी। इस तरह कुल सात टीमें सुपर 7 फेज में पहुंचेंगी।
सुपर 7 में होंगे 21 मुकाबले
सुपर 7 फेज में सातों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इस फेज में कुल 21 राउंड-रॉबिन मैच होंगे। पॉइंट टेबल में टॉप चार स्थानों पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
सेमीफाइनल में सुपर 7 की नंबर-1 टीम का सामना चौथे स्थान वाली टीम से होगा, जबकि दूसरे स्थान की टीम तीसरे स्थान वाली टीम से भिड़ेगी।
इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेता 21 नवंबर 2027 को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगे और यहीं से दुनिया को वनडे क्रिकेट का नया विश्व चैंपियन मिलेगा।
