एशिया गेम्स 2026 में क्रिकेट के फाइनल मैच में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर एशिया गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत की ओर से पाकिस्तान को 212 रनों का टारगेट दिया गया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 विकेट गवाकर सिर्फ 192 रन बनाकर ही सिमट गई।
आपको बता दें कि मौजूदा एशियन गेम्स में भारत का यह 19वां गोल्ड मेडल है। मैच में टॉस भारत ने जीता था और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, भारत की शुरुआत काफी धीमी हुई थी, लेकिन अंत में अपने बेहतरीन फील्डिंग के दम पर पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने देश की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया है।
पाकिस्तान के हसन नवाज ने बनाए सबसे अधिक रन
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक रन हसन नवाज ने बनाए हैं। उन्होंने 51 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके जड़े। हालांकि, उनकी यह पारी भी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सकी।
जब रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच
मैच में सबसे रोमांचक मोड़ तब आ गया था, जब पाकिस्तान को तीन ऑवर में 52 रन बनाने थे। हालांकि, भारत ने यहां अपनी जबरदस्त गेंदबादी दिखाई। पाकिस्तान की ओर से कप्तान साहिबजादा ने 11 गेंदों में 10 रन और सदाकत ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े थे। हालांकि, यह साझेदारी वॉशिंगटन सुदंर ने चौथे ऑवर में फरहान को आउट कर तोड़ दी।
अभिषेक ने खेली तूफानी पारी
मैच में सलामी बल्लेबाज रहे अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी अर्धशतीय पारी खेली। शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 42 रनों की साझेदारी की। हालांकि, वह अराफात मिन्हास द्वारा 8वें ऑवर में स्टंप आउट हो गए थे।
14वें ऑवर में आउट हुए ईशान किशन
भारत की ओर से ईशान किशन ने 18 गंदों में 3 चौकों के साथ 20 रन बनाए और अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। हालांकि, 14वें ऑवर में वह भी पवेलियन लौट गए।
15वें ऑवर में आउट हुए अय्यर
ईशान किशन के लौटने के बाद 15वें ऑवर में श्रेयस अय्यर अबरार की बॉल का शिकार हो गए। अय्यर के आउट होने के दौरान भारत का स्कोर 133 रनों का था। हालांकि, उनके लौटने के बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अपने तूफानी पारी खेलकर 30 गेंदों में 62 रन बनाए। दानियाल ने 20वें ऑवर की पहली गेंद पर ही दुबे को ऑउट कर दिया था। वहीं, उपकप्तान तिलक वर्मा 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपने बल्ले से 4 छक्के और 3 चौके निकाले।
भारत: 211/6 (20 ओवर)
पाकिस्तान: 192/6 (20 ओवर)
