India vs West Indies 1st T20I: वेस्टइंडीज से पहला T20 मैच कब और कहां? किसे मिलेगा मौका और कौन बैठेगा बाहर

India vs West Indies 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मैच आज लखनऊ के इकना स्टेडियम में खेला जाएगा, मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करते नजर आने वाले है। पहले मैच में किन खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में मौका मिलने वाला है। संजू और वैभव में से कौन करेगा पारी का आगाज?

Oct 6, 2026, 08:48 IST
टी20 में भिड़ने को तैयार भारत-वेस्टइंडीज
टी20 में भिड़ने को तैयार भारत-वेस्टइंडीज

India vs West Indies T20I: वनडे सीरीज के रोमांचक अंत के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 क्रिकेट का रोमांच शुरू होने जा रहा है। हालांकि, टी20 फॉर्मेट में कहानी थोड़ी अलग होगी। भारत T20 विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है और टीम के पास इस फॉर्मेट के कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर यानी आज लखनऊ में खेला जाएगा। 

श्रेयस अय्यर संभालेंगे भारत की कमान

T20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। टीम में T20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कई अहम खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों पर होगी नजर 

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज मयंक यादव भी टीम का हिस्सा हैं।

2022 के बाद इक नई शुरुआत 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह फरवरी 2022 के बाद पहली द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। पिछली सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था। दोनों टीमें हाल ही में T20 विश्व कप के सुपर-8 फेज में भी आमने-सामने हुई थीं। 

पहला T20I कब और कहां?

सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

किसका पलड़ा भारी 

T20I IND vs WI Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 31 T20I मुकाबले खेले गए है, जहां भारत ने 20 मैचों मे जीत दर्ज किया है जबकि वेस्टइंडीज ने 10 मुकाबले अपने नाम किए है, वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।  

भारत की संभावित प्लेइंग 11 

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), ईशान किशन, नमन धीर, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज में किसे मिलेगा मौका 

वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग 11: शाई होप (C & WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, अक़ील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमेन पॉवेल।

भारत-वेस्टइंडीज T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल 

पहला T20I: 6 अक्टूबर (लखनऊ)

दूसरा T20I:9 अक्टूबर (रांची)

तीसरा T20I: 11 अक्टूबर (इंदौर)

चौथा T20I: 14 अक्टूबर (हैदराबाद)

पांचवां T20I: 17 अक्टूबर (बेंगलुरु)

पांच मैचों की इस सीरीज में क्रिकेट फैंस को दोनों टीमों से शानदार खेल की उम्मीद है। दोनों टीमों की नजर पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होगी। 

शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी की, अब सचिन और कोहली के रिकार्ड पर नजर


Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates