उत्तर प्रदेश के 10 सबसे बड़े शहर, देखें अपने जिले का नाम

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इस लेख में हम यूपी के 10 सबसे बड़े शहरों के बारे में जानेंगे। आप इस लिस्ट में अपना शहर भी देख सकते हैं, क्या आपका शहर भी है इसमे शामिल ?

Sep 18, 2026, 11:40 IST
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस कड़ी में यहां कई बड़े शहर हैं, जो कि अपने एरिया और जनसंख्या के लिए बड़े माने जाते हैं। इस लेख में हम उत्तर प्रदेश के ऐसे ही 10 सबसे बड़े शहरों के बारे में जानेंगे। इस लेख में जनसंख्या और महानगरीय एरिया के आधार पर उत्तर प्रदेश के 10 सबसे बड़े और प्रमुख शहरों का जानकारी दी गई है।

कानपुर

कानपुर को 'उत्तर भारत का मैनचेस्टर' और 'चर्मनगरी' के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक और व्यापारिक महानगर है। यहां का चमड़ा उद्योग दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

लखनऊ

लखनऊ को 'नवाबों का शहर', 'तहजीब का शहर' और उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। गोमती नदी के तट पर बसा यह शहर अपनी चिकनकारी, अवधी व्यंजनों और ऐतिहासिक शिया-सुन्नी स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है।

गाजियाबाद

गाजियाबाद को 'उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में स्थित राज्य का सबसे प्रमुख औद्योगिक और आवासीय हब है। यह दिल्ली से सीधे सटा हुआ एक आधुनिक मेगा-सिटी है।

आगरा 

आगरा जिले को 'पेठा नगरी' और 'ताजनगरी' के रूप में जाना जाता है। यह मुगल साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी रहा है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल 'ताजमहल' के कारण यह भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र भी है।

वाराणसी

वाराणसी 'मोक्ष नगरी', 'घाटों का शहर' और दुनिया के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक है। गंगा नदी के तट पर बसा यह शहर भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है। 

मेरठ

मेरठ जिले को  'क्रांतिधरा' और भारत का 'स्पोर्ट्स सिटी' भी कहा जाता है। भारत में 10 मई 1857 को देश का पहला स्वतंत्रता संग्राम यहीं से शुरू हुआ था। वर्तमान में यह भारत में खेल के सामान और कैंची का सबसे बड़ा उत्पादक शहर है।

प्रयागराज

प्रयागराज को पहले इलाहाबाद कहा जाता था। यह 'तीर्थराज', 'संगम नगरी' और 'अमरूद का शहर' के नाम से भी जाना जाता है।

नोएडा / ग्रेटर नोएडा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा का उत्तर प्रदेश का सबसे आधुनिक, नियोजित और आर्थिक रूप से सबसे समृद्ध आईटी एवं कॉर्पोरेट हब है।

बरेली

यह शहर को 'बांस-बरेली' और 'झुमका शहर' के नाम से भी जाना जाता है। यह रोहिलखंड क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर। यह अपने फर्नीचर उद्योग, जरी-जरदोजी के काम और सुरमा के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।

अलीगढ़ 

अलीगढ़ शहर को 'ताला नगरी' के रूप में भी जाना जाता है। यह शहर दुनिया भर में अपने ताला उद्योग और शिक्षा के केंद्र 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय' (AMU) के लिए जाना जाता है।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates