अब गुजरात से बिहार के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, यूपी के इन शहरों से गुजरेगी ट्रेन

भारतीय रेलवे ने हाल ही में नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी है। यह सप्ताह में तीन दिन चलेगी। गुजरात और बिहार राज्य के बीच इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। क्या है पूरा रूट, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

Sep 25, 2026, 18:07 IST
भारतीय रेल
भारतीय रेल

भारतीय रेलवे ने हाल ही में गुजरात और बिहार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी, जो कि गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख क्षेत्रों से गुजरेगी। इनमें कुछ कमर्शियल स्टॉप शामिल किए गए हैं। यह ट्रेन और रूट बहुत ही महत्त्वूपर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस रूट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। ट्रेन की नई सर्विस से कौन-कौन से शहरों को होगा फायदा, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

इन दो राज्यों के बीच चलेगी ट्रेन

भारतीय रेलवे ने हाल ही में गुजरात और बिहार के बरौनी के बीच तीन दिन चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी है। इस सर्विस से गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार की जरूरी स्टेशनों को जोड़ते हुए ट्रेन 2,532 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 

कौन-से प्रमुख स्टेशन होंगे शामिल 

भारतीय रेलवे की ओर से नई सर्विस में कई जरूरी स्टेशनों पर कमर्शियल स्टॉपेज को शामिल किया गया है, जिनमें समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत और दूसरे स्टेशन भी जुड़े हैं। इन स्टेशनों से बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं, जो कि बिहार और गुजरात, दोनों राज्यों की यात्रा कर सकते हैं। 

किस-किस दिन चलेगी ट्रेन

रेल मंत्रालय के मुताबिक, भुज-बरौनी सर्विस सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी, जबकि बरौनी-भुज सर्विस मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। नई ट्रेन सर्विस देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल यात्रा का एक और ऑप्शन देगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर करेगी।

इस ट्रेन को भी मिली मंजूरी

रेलवे की ओर से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन तक बढ़ाने की भी मंजूरी दे दी गई है। इस एक्सटेंशन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और मथुरा के बीच एक एक्स्ट्रा ट्रेन सर्विस मिलेगी, जिससे झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। सर्विस बढ़ने से राजा की मंडी, रुनकुटा, दीन दयाल धाम और कई  कमर्शियल स्टॉपेज शामिल होंगे, जिससे यात्रियों को इन स्टेशनों पर रेल एक्सेस मिलेगा।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates