October Bank Holidays 2026: अक्टूबर 2026 में 16 दिन बैंक हॉलिडे: दशहरा-दुर्गा पूजा पर लंबी छुट्टियां! चेक करें List

अक्टूबर में गांधी जयंती, दशहरा और दुर्गा पूजा के चलते देशभर में कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक। सभी लोग अपनी-अपनी ब्रांच जाने से पहले RBI द्वारा जारी स्टेट-वाइज छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक करें।  

Sep 29, 2026, 13:48 IST
Bank Holidays October 2026
Bank Holidays October 2026

October Bank Holidays 2026: अगर आपको अक्टूबर 2026 के महीने में बैंक शाखा (Bank Branch) जाकर चेक डिपॉजिट, ड्राफ्ट बनवाने, लोन प्रोसेसिंग या कैश निकालने जैसा कोई जरूरी काम निपटाने है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में देश के अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सेंटर्स में करीब 16 दिन के लिए छुट्टियां रहेंगी। 

आप सभी जानते ही है कि अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा होता है। इस महीने में नेशनल त्योहार और लोकल त्योहार जैसे गांधी जयंती, महालया, दुर्गा पूजा (महा सप्तमी, महा अष्टमी, महा नवमी), दशहरा (विजयादशमी), लक्ष्मी पूजा, महर्षि वाल्मीकि जयंती और करवा चौथ जैसे त्योहार शामिल होते हैं। हालांकि, सभी 16 दिनों की छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। परंतु, कुछ नेशनल हॉलिडेस को छोड़कर ज्यादातर छुट्टियां State-Wise त्योहारों पर ही निर्भर करेंगी।

RBI Bank Holiday List October 2026: अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 

लोगों को बता दें कि अक्टूबर में करीब 16 दिनों की छुट्टियां रहने की जानकारी दी जा रही है। यह अक्टूबर 2026 में साप्ताहिक छुट्टी (रविवार व दूसरे-चौथे शनिवार) और अलग-अलग राष्ट्रीय व क्षेत्रीय त्योहारों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे। यहां नीचे दी गई लिस्ट से जानें अपडेट्स। 

डेट 
डे
त्योहार 
कहां बंद रहेंगे बैंक?
02 अक्टूबर 2026
शुक्रवार
महात्मा गांधी जयंती
पूरे देश में (राष्ट्रीय अवकाश)
04 अक्टूबर 2026
रविवार
साप्ताहिक छुट्टी 
पूरे देश में
10 अक्टूबर 2026
शनिवार
दूसरा शनिवार / महालया अमावस्या
पूरे देश में (दूसरा शनिवार)
11 अक्टूबर 2026
रविवार
साप्ताहिक छुट्टी 
पूरे देश में
17 अक्टूबर 2026
शनिवार
महा सप्तमी
त्रिपुरा (अगरतला) व सिक्किम
18 अक्टूबर 2026
रविवार
साप्ताहिक छुट्टी 
पूरे देश में
19 अक्टूबर 2026
सोमवार
दशहरा (महाष्टमी / महानवमी) / आयुध पूजा
असम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा आदि
20 अक्टूबर 2026
मंगलवार
विजयादशमी / दशहरा / दुर्गा पूजा
यूपी, दिल्ली, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र समेत अधिकांश राज्यों में
21 अक्टूबर 2026
बुधवार
विजयादशमी (दुर्गा पूजा दशैन)
असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल आदि
22 अक्टूबर 2026
गुरुवार
दुर्गा पूजा (दशैन)
सिक्किम (गैंगटोक)
23 अक्टूबर 2026
शुक्रवार
दुर्गा पूजा (दशैन)
सिक्किम (गैंगटोक)
24 अक्टूबर 2026
शनिवार
चौथा शनिवार
पूरे देश में
25 अक्टूबर 2026
रविवार
साप्ताहिक छुट्टी 
पूरे देश में
26 अक्टूबर 2026
सोमवार
लक्ष्मी पूजा / वाल्मीकि जयंती / एक्सेशन डे
चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा आदि
29 अक्टूबर 2026
गुरुवार
करवा चौथ
हिमाचल प्रदेश (शिमला)
31 अक्टूबर 2026
शनिवार
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
गुजरात (अहमदाबाद)

Bank Holiday October 2026: किन राज्यों में नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरे पर बंद रहेंगे बैंक?

अक्टूबर महीने का सबसे मुख्य त्योहार दुर्गा पूजा और विजयादशमी यानी दशहरा का त्योहार है। इस दौरान कई राज्यों में लगातार लंबी छुट्टियां रहेंगी। 

  1. पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के दौरान दुर्गा पूजा के चलते इन राज्यों में सबसे ज्यादा दिन बैंक सेवाएं बंद रहेंगी।
  2. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली: अक्टूबर 2026 में 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी, महानवमी और विजयादशमी के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  3. सिक्किम: सिक्किम (गैंगटोक) में 'दशैन' पर्व के कारण 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद रहने पर क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं खुली रहेंगी?

October 2026 में कई त्योहारों के कारण Bank Holiday 2026 करीब 16 दिनों तक के लिए जारी की गई है। इस बीच सभी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रुप से काम करेगी। साथ ही, हम आपको बता दें कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी:

  • UPI और नेट बैंकिंग: गूगल पे (Google Pay), फोनपे (PhonePe), पेटीएम (Paytm) और नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर पूरी तरह से सामान्य रुप में काम करेंगे। 
  • ATM सेवाएं: लोगो को कैश निकालने के लिए एटीएम (ATM) की सुविधाएं भी मिलती रहेगी।
  • चेक क्लियरेंस और ड्राफ्ट: अक्टूबर 2026 में बैंक ब्रांच बंद रहने के कारण चेक क्लियरेंस (Cheque Clearance) और डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाने जैसे कामों के लिए सभी सेवाएं जारी नहीं रहेंगे। इसलिए आप सभी को अपने इन कामों को छुट्टियों से पहले ही पूरा करना होगा। 
  • NEFT: बैंक बंद होने पर भी कई जगह लोगों को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 
  • RTGS: यदि अक्टूबर 2026 में जारी की गई इन डेट्स पर बड़ी रकम को ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए लोगों को RTGS करने की सुविधा मिलेगी।
  • IMPS: इस सुविधा के कारण लोग तुरंत पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं। 
  • Cash Deposit Machine: जहां सुविधा उपलब्ध है, वहां कैश जमा करने की भी सुविधा लोगो को मिलेगी। 

यहां भी पढ़े: CAT 2026 Correction Window: 5 से 6 अक्टूबर तक एक्टिव रहेगी कैट करेक्शन विंडो, iimcat.ac.in पर ऐसे करें अप्लाई

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates