PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की अगली किस्त से पहले लागू हुए 4 बड़े नियम, जानें किसे मिलेंगे ₹2,000

PM Kisan 24th Installment 2026: पीएम किसान योजना की अगली किस्त जारी होने से पहले सरकार ने e-KYC और भू-सत्यापन समेत 4 बड़े नियमों में बदलाव किया गया है। किसान किस्त पाने के लिए तुरंत अपना स्टेटस को अपडेट करें।

Oct 2, 2026, 16:35 IST
PM Kisan Yojana 2026
PM Kisan Yojana 2026

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। क्या आप जानते हैं 24वीं किस्त की राशि जल्द ही किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाने वाली है।

यदि आप भी इस योजना के अंदर मिलने वाले साल के 6,000 रूपय की आर्थिक सहायता का लाभ उठाते हैं, तो अगली किस्त आपके खाते में ट्रांसफर होने से पहले सरकार द्वारा लागू किए गए नए निर्देशों के बारे में यहां से जानें। यह नियम और निर्देशों को सरकार ने पारदर्शिता को बढ़ाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए लागू किया है। 

PM Kisan Samman Nidhi से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट किसानों के लिए अभी तय नहीं कि गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 30 नवंबर से पहले कभी भी मिल सकती है। इस योजना से जुड़ी सभी डिटेल्स यहां से जानें। 

इवेंट 
महत्वपूर्ण जानकारी
योजना का नाम
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)
वार्षिक आर्थिक सहायता
6,000 हर साल (2,000 की 3 समान किस्तों में)
ऑफिशियल वेबसाइट
भुगतान का माध्यम
DBT (Direct Benefit Transfer) - आधार-लिंक्ड बैंक खाता
अनिवार्य शर्तें
mandatory e-KYC, Land Seeding, Aadhaar NPCI Link
सहायता केंद्र
टोल-फ्री हेल्पलाइन: 155261 / 1800115526

PM Kisan Yojana: अगली किस्त से पहले लागू हुए 4 मुख्य बदलाव

यदि आप चाहते हैं कि 2,000 की किश्त बिना किसी रुकावट आपके सीधे बैंक खाते में आए, तो इन चार प्रमुख बदलावों को समय रहते पूरा कर लें:

1. Mandatory e-KYC (ई-केवाईसी अनिवार्य)

सरकार ने बिना e-KYC वाले खातों में किस्त भेजने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया लंबित है, उनका भुगतान पोर्टल पर होल्ड कर दिया जाता है। किसान भाई इसे अपने घर बैठे PM-Kisan Mobile App (Face Authentication) से या आधार OTP के माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीएससी (CSC) केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से भी इसे पूरा कराया जा सकता है।

2. Land Seeding (भू-सत्यापन अनिवार्य)

योजना में अपात्र व्यक्तियों की पहचान करने के लिए डिजिटल लैंड रिकॉर्ड्स सत्यापन यानी Land Seeding को जरूर किया गया है। स्थानीय पटवारी या राजस्व विभाग द्वारा आपके खेत के खसरा/खतौनी का सत्यापन पोर्टल पर 'YES' होना जरूरी है। जिन खातों का Land Seeding Status 'NO' दर्शा रहा है, उन्हें तहसील जाकर इसे अपडेट कराना होगा।

3. Bank Account NPCI & Aadhaar Direct Link

अब किसी भी सामान्य बैंक खाते में पैसे नहीं भेजे जाते हैं। भुगतान केवल उसी बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है, जो NPCI (National Payments Corporation of India) मैपर से जुड़ा हो और जिसका Direct Benefit Transfer (DBT) एक्टिव हो। अपने नजदीकी बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाकर IPPB (India Post Payments Bank) खाता खोलकर इसे तुरंत एक्टिव कराया जा सकता है।

4. Farmer Registry & Name Matching Integrity

पोर्टल पर उपलब्ध किसान के नाम, आधार कार्ड में लिखे नाम और भू-अभिलेख (Land Records) के डिटेल्स का आपस में सही मिलान होना जरूरी कर दिया गया है। यदि किसी किसान के आधार और लैंड डॉक्युमेंट्स में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है, तो उनका स्टेटस रिजेक्ट लिस्ट में डाला जा रहा है। नाम सुधार का ऑप्शन पोर्टल के ‘Farmers Corner’ में उपलब्ध करा दिया गया है।

बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) कैसे चेक करें?

बेनिफिशियरी स्टेटस को चेक करने के लिए यहां नीचे दिए गए स्टेप्स को देखें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें। 
  2. 'Farmers Corner' सेक्शन में जाएं। 
  3. फिर, 'Know Your Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा को फिल करें। 
  5. फिर, ओटीपी (OTP) को फिल करें।  
  6. ओटीपी को फिल करने के बाद स्क्रीन पर e-KYC Status, Land Seeding और Aadhaar Bank Link Status की पूरी जानकारी को देखें। 

यहां भी पढ़े: Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: जमशेदपुर से काशी तक जीवंत है बापू के साथ शास्त्री जी की विरासत, जानें जीवन की कहानी

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates