‘प्रोजेक्ट चीता’ के पूरे हुए 4 साल, अब भारत में इतनी हुई चीतों की संख्या

भारत में ‘प्रोजेक्ट चीता’ को पूरे चार साल हो गए हैं। साल 2022 में 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों के साथ इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। वर्तमान में भारत के एक नेशनल पार्क और एक वाइल्डलाइफ सेंचुरी में चीता पाया जाता है। 

Sep 18, 2026, 12:16 IST
चीता
चीता

साल 2022 में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की थी। इसके तहत नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। प्रोजेक्ट टाइगर के 4 साल होने पर अधिकारियों का कहना है कि चीतों को नए माहौल में बसाने की शुरुआत से लेकर शावकों को बचाने के साथ उन्हें खुले जंगल में छोड़ा गया। इस दौरान इस परियोजना में कई अहम पड़ाव हासिल किए गए हैं। नामीबिया के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीक और बोत्सवाना से भी चीते लाए गए थे।  

भारत में कितनी हुई चीतों की संख्या 

भारत में चीतों की शुरुआत 8 संख्या के साथ हुई थी, जो कि आज बढ़कर 52 तक पहुंच गई है। इनमें 32 चीते भारत में ही पैदा हुए हैं, जबकि बाकी चीतों को बाहर देश से लाया गया था। 

कूनों में हैं सबसे अधिक चीते

भारत के मध्य प्रदेश स्थित कूनो नेशनल पार्क में सबसे अधिक 49 चीते हैं। वहीं, 3 चीते गांधी सागर अभयारण्य में हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि पहले साल में चीतों के व्यवहार, उनके स्वास्थ्य और भारत में नेचुरल माहौल को लेकर टीम को कड़े प्रयास करने पड़े। इस अनुभव के आधार पर चीतों के प्रबंधन पर टीम को अनुभव मिला। 

तीन सालों में ऐसा हुआ काम

दूसरे साल में 13 शावक पैदा हुए, जो कि 1 साल से अधिक तक जीवित रहे। यह परियोजना की महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों में रहा है। इस साल में परियोजना के तहत शावकों के विकास पर ध्यान दिया गया था। वहीं, साल 2025 में चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया गया और 24 जिलों में वाइल्डलाइफ एरिया में कड़ी निगरानी रखी गई। इस दौरान चीतों ने खुद को जंगल के माहौल में ढालना शुरू किया। 

अभी क्या है चीतों की स्थिति

नामीबिया से लाए गए कुल 8 चीतों में से कुल 3 चीते अभी जिंदा हैं। यदि इनमें भारत में जन्म 22 चीतों को जोड़ दिया जाए, तो इनकी संख्या 25 हो जाती है। वहीं, फरवरी, 2023 में 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे, जिनमें 8 जीवित हैं। वहीं, यदि भारत में पैदा हुए 10 शावकों को जोड़ दिया जाए, तो इनकी संख्या 18 हो जाती है, जिनमें 15 चीते कूनो और 3 गांधी सागर में मौजूद हैं। साल 2026 की शुरुआत में बोत्सवाना से 9 चीते भारत लाए गए थे।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates