This is an archived article last updated on Sep 1, 2016. The information may be outdated.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

Last Updated: Sep 1, 2016, 17:49 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भारत का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज है। यह मुंबई में स्थित है। इसकी स्थापना 1992 मे 25 करोड़ रुपये की समता पूँजी के साथ हई थी। कारोबार के लिहाज से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। इसकी स्थापना देश में वित्तीय सुधार के लिए M.J. शेरवानी समिति की सिफारिस के आधार पर की गयी थी |

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भारत का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज है। यह मुंबई में स्थित है। इसकी स्थापना 1992 मे 25 करोड़ रुपये की समता पूँजी के साथ हई थी। कारोबार के लिहाज से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। इसकी स्थापना देश में वित्तीय सुधार के लिए M.J. शेरवानी समिति की सिफारिस के आधार पर की गयी थी | इसके वीसैट (VSAT) टर्मिनल भारत के 320 शहरों तक फैले हुए हैं| नेशनल स्टाक एक्सचेंज का देशव्यापी नेटवर्क फैला हुआ है|  निफ्टी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत आने वाला सूचकांक है | इसके अंतर्गत 50 कम्पनियाँ रजिस्टर्ड हैं, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (स्थापना 1875) के अंतर्गत सिर्फ 30 कम्पनियाँ हैं | इसे, एक आधुनिक व पूरी तरह से स्वचालित, स्क्रीन आधारित व्यापार प्रणाली प्रदान करने के लिए शीर्ष संस्थाओं द्वारा स्थापित किया गया था| नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, सुप्रीम पारदर्शिता, दक्षता, गति, सुरक्षा और बाजार अखंडता के बारे में मजबूती लाने के लिए लाया गया है|

Image source:googleimages.com

भारत की करेंसी नोटों का इतिहास और उसका विकास

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज नें ट्रेडिंग वॉल्यूम और बाजार प्रथाओं के मामले में भारतीय प्रतिभूति बाजार के पुनर्गठन में एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाई है| आज यह बाजार विविध उत्पादों के सन्दर्भ में एक सक्षम और पारदर्शी व्यापार प्रक्रिया और निपटान तंत्र के सन्दर्भ में राज्य के अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है, और उत्पादों और सेवाओं में कई नवाचारों से सम्बंधित कार्यों को सम्पादित करता है| शेयर बाजार शासन, निपटान चक्र के संपीड़न, स्क्रीन आधारित ट्रेडिंग, प्रतिभूतियों के सन्दर्भ में अनेक कार्य और इलेक्ट्रॉनिक हस्तांतरण, प्रतिभूतियों के उधार लेने, प्रतिभूतियों के उधार, जोखिम प्रबंधन प्रणाली, समाशोधन के कार्य करता है|

स्टॉक मार्किट सूचकांक की विशेषता यह होती है कि इसमें कुछ प्रतिनिधि कंपनियों के शेयरों के आधार पर स्टॉक मार्केट में होने वाली दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों या परिवर्तनों की प्रवृत्ति पर प्रकाश डाला जाता है |सूचकांक में सम्मिलित कंपनियों का समय-समय का आकलन किया जाता है | पुरानी कंपनियों के स्थान पर वे नयी कम्पनियाँ जो सर्वोत्तम होतीं है, को शामिल किया जाता है |

उद्देश्य

यह संस्था लोगों की वित्तीय भलाई को बढ़ाने के लिए समर्पित है और उनके लाभ के सन्दर्भ में अपने कार्यों को सम्पादित करता है|
दृष्टि

एक नेता किभुमिका अदा करना और की संस्थान वैश्विक उपस्थिति को मजबूत बनाये रखना. साथ ही लोगों को वित्तीय उपलब्धि के सन्दर्भ में मदद करना|

भारत में बैंकिंग क्षेत्र की संरचना

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निम्नलिखित बुनियादी मूल्यों के लिए समर्पित है:
1. वफ़ादारी
2. ग्राहक केंद्रित संस्कृति
3. व्यक्ति के प्रति सम्मान, देखभाल और विश्वास
4. टीमवर्क
5. उत्कृष्टता के लिए जुनून

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अंतर
1. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 50 कम्पनियाँ शामिल हैं जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 30 कम्पनियाँ हैं | इसी कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है |
2. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत आने वाला सूचकांक निफ्टी है जबकि सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत आता है |
 
इन दोनों सूचकांकों में समानता यह है कि दोनों ही संवेदी सूचकांक हैं और दोनों का काम शेयर बाजार की सही स्थिती निवेशकों को बताना है |

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Dec 9, 2014, 12:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News