दिल्ली, पूर्व में उत्तर प्रदेश और पश्चिम में हरियाणा से घिरा हुआ एक संघ राज्य क्षेत्र है | दिल्ली को 1911 ई. में देश की ब्रिटिश राजधानी घोषित किया गया और स्वतंत्रता के बाद 1956 ई. में इसे संघ राज्य क्षेत्र का दर्जा दिया गया | 69वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1991 द्वारा इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT) का दर्जा दिया गया | यह भारत का सर्वाधिक जनघनत्व वाला राज्य/संघ राज्य क्षेत्र और मुंबई के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है | यह भारत का एकमात्र संघ राज्य क्षेत्र है जिसका अपना उच्च न्यायालय है | पुद्दुचेरी के बाद यह दूसरा संघ राज्य क्षेत्र है इसकी अपनी विधानमंडल व मंत्रिपरिषद है | यहाँ के शासन प्रमुख को उपराज्यपाल कहा जाता है और इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है |
दिल्ली : एक नजर में
क्षेत्रफल | 1,484.0 वर्ग किमी. |
संघ राज्य क्षेत्र के रूप में गठन | 1956 (1991 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया) |
जनसंख्या (जनगणना,2011) | 1.67 करोड़ |
प्रमुख भाषाएँ | हिंदी, पंजाबी,अंग्रेजी ,ऊर्दू |
राजधानी | नई दिल्ली |
संसद सदस्य | लोकसभा-7,राज्य सभा-3 |
विधानमंडल | एकसदनीय- 70 सीटें |
हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली |
अर्थव्यवस्था | यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्यतः सेवा व उद्योग पर आधारित है | यहाँ इलेक्ट्रोनिक, इंजीनियरिंग, मोटर वाहन, बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग),वस्त्र, औषधि व डेरी जैसे उद्योगों का काफी विकास हुआ है | |
साक्षरता | 86.34% |
जिले | 11 (2012 में शाहदरा और दक्षिण पूर्वी जिले का गठन किया गया ) |
लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 866 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
प्रमुख नदियाँ | यमुना |
पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | लाल किला,जामा मस्जिद, कुतुबमीनार, हुमायूँ का मकबरा, निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, इंडिया गेट, राजपथ, पुराना किला, चिड़ियाघर, सिकंदर लोदी का मकबरा, चांदनी चौक, अक्षरधाम मंदिर, सफदरजंग का मकबरा, गुरुद्वारा बंगला साहिब, गुरुद्वारा शीशगंज, लोटस टेंपल, राष्ट्रीय संग्रहालय, चिड़ियाघर, इस्कॉन मंदिर, राजघाट |
जनघनत्व | 11289 व्यक्ति/वर्ग किमी. (भारत में सर्वाधिक जनघनत्व ) |
सीमावर्ती राज्य/ देश | |
उच्च न्यायालय | दिल्ली |
पर्व एवं त्यौहार | क़ुतुब उत्सव, आम महोत्सव, रोशनारा उत्सव, शालीमार उत्सव, दीपावली, होली, क्रिसमस, ईद, मुहर्रम, नवरात्रि, बसंत पंचमी, लोहड़ी |
धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (82%) इस्लाम (11.72%) सिख (4.01%) जैन (1.1%) |
दिल्ली के सीमावर्ती शहर | गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोयडा, गुड़गाँव |
image Source: www. goldentriangleindia
Comments
All Comments (0)
Join the conversation